मालवन, महाराष्ट्र में एससीएसपी के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम

 

 

 

 

 

मालवन, महाराष्ट्र में एससीएसपी के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम

 

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीसीएआरआई), गोवा द्वारा 19 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के मालवन स्थित वायंगणी गांव में अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण सह सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के 20 किसानों (सभी पुरुष) ने भाग लिया।

    डॉ. श्रीकांत जी.बी., वरिष्ठ वैज्ञानिक (एफआरएम) ने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें फसल, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य पालन को सम्मिलित करते हुए एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी, जिससे उत्पादकता बढ़ाने और कृषि आय में वृद्धि की जा सके।

    कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को उनकी कृषि गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु घास काटने की मशीन, कास्ट नेट, ट्रॉली, बहुउद्देश्यीय क्रेट्स तथा केकड़ा पकड़ने के जाल (क्रैब ट्रैप्स) जैसे आवश्यक इनपुट वितरित किए गए।

    किसानों ने संस्थान द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की तथा भविष्य में अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम का समापन श्री मृदुल पेंदुरकर (वाईपी-1) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    इस अवसर पर तरबूज, स्वीट कॉर्न, मिलेट्स, धान, नारियल तथा कुक्कुट पालन इकाइयों का क्षेत्र भ्रमण भी किया गया। कार्यक्रम का कुशल समन्वयन डॉ. श्रीकांत जी.बी. एवं श्री मृदुल पेंदुरकर द्वारा किया गया।

 

Field visit and Input distribution programme at Malwan, Maharashtra under SCSP

    ICAR–CCARI, Goa, organized a field visit-cum-distribution programme at Wayangani, Malwan, Maharashtra, on 19 March 2026, with the participation of 20 farmers from the village (all male) under SCSP. Dr. Sreekanth G.B., Senior Scientist (FRM), interacted with the farmers and advised them to adopt integrated farming systems involving crops, livestock, dairy, and fish farming to enhance productivity and increase farm income. Input support in the form of a grass cutter machine, cast nets, trolley, multipurpose crates, and crab traps was provided to strengthen their farm activities. The farmers expressed their sincere gratitude for the support and assured wholehearted cooperation in the institute’s research and development initiatives. The programme concluded with a vote of thanks by Mr. Mrudul Pendurkar (YP-1), with farmers appreciating the institute’s efforts in promoting coastal agriculture and integrated livelihood development in the region. Field visits were also conducted to farmers’ fields cultivating watermelon, sweet corn, millets, rice, coconut, and poultry units, and the programme was efficiently coordinated by Dr. Sreekanth G.B. and Mr. Mrudul Pendurkar.