आईसीएआर–केवीके, उत्तर गोवा द्वारा मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर जागरूकता अभियान आयोजित

 

 

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर–केवीके, उत्तर गोवा द्वारा मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर जागरूकता अभियान आयोजित

 

    आईसीएआर–कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), उत्तर गोवा द्वारा 02 मई 2026 को आईसीएआर-सीसीएआरआई, गोवा में सतत फसल उत्पादन हेतु मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा परीक्षण के महत्व तथा संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य में सुधार, फसल उत्पादकता में वृद्धि एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना था। अभियान में बिना परीक्षण के उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग के बजाय मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान आईसीएआर-केवीके, उत्तर गोवा के विशेषज्ञों ने फसलों की वृद्धि में सूक्ष्म एवं स्थूल पोषक तत्वों के महत्व तथा मृदा परीक्षण द्वारा पोषक तत्वों की कमी एवं अधिकता की पहचान के बारे में जानकारी दी। संसाधन व्यक्तियों ने यह भी बताया कि मृदा परीक्षण आधारित सिफारिशों को अपनाने से लागत में कमी, उर्वरकों के उपयोग की दक्षता में वृद्धि तथा अत्यधिक उर्वरक उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।

    इस जागरूकता अभियान में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. एन. बोम्मैयासामी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, केवीके उत्तर गोवा, डॉ. निव्या के. आर., एसएमएस (फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग) तथा डॉ. उधारवार एस. वी., एसएमएस (पशु विज्ञान) द्वारा किया गया।

 

 

ICAR-KVK North Goa Conducts Awareness Campaign on Soil Test Based Balanced Nutrient Management for Sustainable Crop Production

ICAR–Krishi Vigyan Kendra (KVK), North Goa, organized an awareness campaign on soil test based balanced nutrient management for sustainable crop production at ICAR-CCARI, Goa on 02nd May, 2026. The programme was conducted with the objective of creating awareness on the importance of soil testing and balanced application of nutrients for improving soil health, enhancing crop productivity, and ensuring sustainable agricultural practices. The campaign emphasized the need for scientific nutrient management based on soil test reports rather than the indiscriminate use of fertilizers.

During the programme, experts from ICAR-KVK North Goa explained the significance of macro and micronutrients in crop growth and the role of soil testing in identifying nutrient deficiencies and excesses. The resource persons also highlighted the benefits of adopting soil test based nutrient recommendations in reducing input costs, improving fertilizer use efficiency, and minimizing environmental degradation caused by excessive fertilizer application.

The awareness campaign was attended by twenty participants and coordinated by Dr. N. Bommayasamy, Senior Scientist and Head, KVK, North Goa, Dr. Nivya K R, SMS, Floriculture and Landscaping, and Dr. Udharwar S V, SMS, Animal Science.