आईसीएआर–सीसीएआरआई, केवीके उत्तर गोवा द्वारा वैज्ञानिक चारा संरक्षण हेतु साइलेंज निर्माण पर विधि प्रदर्शन आयोजित

 

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर–सीसीएआरआई, केवीके उत्तर गोवा द्वारा वैज्ञानिक चारा संरक्षण हेतु साइलेंज निर्माण पर विधि प्रदर्शन आयोजित

 

    आईसीएआर–कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, उत्तर गोवा द्वारा 22 अप्रैल 2026 को बिचोलिम तालुका के साल गांव में साइलेंज निर्माण पर उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एक विधि प्रदर्शन आयोजित किया गया।

    डॉ. एस. वी. उधरवार, विषय विशेषज्ञ (पशु विज्ञान), ने दुग्ध उत्पादक किसानों को वैज्ञानिक साइलेंज निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मक्का चारे के चयन (दूधिया से आटा अवस्था), उचित चाफिंग आकार, आंतरिक एवं बाहरी लाइनर की व्यवस्था, परत-दर-परत नमक एवं साइलेंज कल्चर के साथ भराई तथा वायुरहित स्थिति बनाए रखने हेतु सघन दबाव (कम्पैक्शन) की पूरी प्रक्रिया समझाई।

    उन्होंने वैक्यूम हटाने, सही सीलिंग, भंडारण सावधानियां तथा पशुओं (गाय एवं बकरी) को साइलेंज खिलाने की वैज्ञानिक विधि का भी प्रदर्शन किया, जिससे पशुधन उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि गोवा में ग्रीष्म ऋतु के दौरान हरे चारे की कमी होने पर साइलेंज एक उत्तम विकल्प सिद्ध होता है।

    श्री राहुल कुमार, विषय विशेषज्ञ (कृषि विज्ञान), ने किसानों को मक्का चारे की उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया, जिससे अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

    कार्यक्रम के दौरान कुल 2 टन साइलेंज तैयार किया गया। साथ ही, साइलेंज निर्माण को एक लाभकारी उद्यम के रूप में अपनाने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे अतिरिक्त चारे का समुचित उपयोग तथा वर्षभर पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

    ग्रीष्म ऋतु में हरे चारे की बार-बार होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए, यह प्रदर्शन दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए एक व्यावहारिक मॉडल साबित हुआ और उन्हें वैज्ञानिक चारा संरक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में कुल 15 किसानों (14 पुरुष एवं 1 महिला) ने सक्रिय भागीदारी की और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। किसानों ने कार्यक्रम के प्रति संतोष व्यक्त किया तथा साइलेंज तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाने में रुचि दिखाई।

 

ICAR-CCARI, KVK North Goa Conducts Method Demonstration on Scientific Fodder Conservation through Silage Preparation

ICAR-Krishi Vigyan Kendra, Central Coastal Agricultural Research Institute, North Goa, conducted a method demonstration on silage preparation as an entrepreneurship development program at Sal Village, Bicholim Taluka, North Goa, on April 22, 2026.Dr. S. V. Udharwar, SMS (Animal Science), provided a hands-on demonstration to dairy farmers on scientific silage preparation. He explained the complete process, including selection of maize fodder at the milky to dough stage, proper chaffing size, arrangement of inner and outer liners, layer-wise filling of chaffed maize fodder with salt and silage culture, and thorough compaction to maintain anaerobic conditions.He further demonstrated vacuum removal, proper sealing, storage precautions, and the scientific feeding of silage to cattle and goats for better livestock productivity. He highlighted that silage serves as an excellent alternative during the summer season when green fodder availability becomes limited in Goa.

Mr. Rahul Kumar, SMS (Agronomy), guided the farmers on improved agronomic practices for maize fodder cultivation to ensure higher yield and better fodder quality for silage preparation.A total of 2 tonnes of silage was prepared during the programme. The programme also emphasized the scope of silage making as a viable entrepreneurial activity for farmers, enabling efficient utilization of surplus fodder and ensuring year-round feed availability for livestock.Considering the recurring shortage of green fodder during summer, the demonstration served as a practical model for dairy farmers and encouraged the adoption of scientific fodder conservation practices.A total of 15 farmers, including 14 men and 1 woman, actively participated in the programme and gained practical knowledge through the hands-on demonstration. The farmers expressed satisfaction with the programme and showed keen interest in adopting silage technology on a larger scale.