आईसीएआर-सीसीएआरआई की अनुसंधान सलाहकार समिति ने उत्तर गोवा के वालपोई स्थित प्रगतिशील किसान के खेत का किया भ्रमण

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर-सीसीएआरआई की अनुसंधान सलाहकार समिति ने उत्तर गोवा के वालपोई स्थित प्रगतिशील किसान के खेत का किया भ्रमण

 

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-सीसीएआरआई), गोवा द्वारा 19 मई 2026 को 10वीं अनुसंधान सलाहकार समिति (RAC) की तृतीय बैठक के अंतर्गत एक क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। RAC के अध्यक्ष डॉ. एस. डी. सावंत (पूर्व कुलपति, डॉ. बाळासाहेब सावंत कोंकण कृषि विद्यापीठ, दापोली) के साथ RAC सदस्य डॉ. एस. वेन्निला (पूर्व प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर-एनआरआईआईपीएम, नई दिल्ली), डॉ. वी. सेजियन (पूर्व अधिष्ठाता, राजीव गांधी पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुडुचेरी) तथा डॉ. मनोज पी. सैमुअल (पूर्व कार्यकारी निदेशक, सीडब्ल्यूआरडीएम, कोझिकोड, केरल) ने उत्तर गोवा के वालपोई स्थित एक प्रगतिशील किसान के खेत का भ्रमण किया। इस अवसर पर आईसीएआर-सीसीएआरआई के निदेशक डॉ. परवीन कुमार, RAC के सदस्य सचिव डॉ. शिरीष डी. नारनवरे तथा संस्थान के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।

    दल ने गोवा के सत्तारी तालुका स्थित वालपोई में श्री विनोद बर्वे के खेत का भ्रमण किया। प्रगतिशील किसान श्री बर्वे को गोवा में काजू प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धित कृषि उत्पादों में उनके नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए “जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार” एवं “मिलियनेयर फार्मर अवार्ड 2024” से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने काजू प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित की हैं तथा विशेष रूप से कटहल चिप्स जैसे कई मूल्य संवर्धित उत्पाद विकसित किए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुपारी पत्तियों के अपशिष्ट को पर्यावरण अनुकूल जैव-अवक्रमणीय खाद्य प्लेटों में परिवर्तित किया है तथा गोबर से रसोई गैस उत्पादन हेतु बायोगैस इकाई भी स्थापित की है। उनके प्रयासों ने पारंपरिक कृषि को प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के साथ जोड़कर लाभकारी एवं सतत कृषि पद्धतियों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    भ्रमण के दौरान RAC सदस्यों एवं वैज्ञानिकों ने खेत का अवलोकन किया तथा श्री बर्वे के साथ संवाद कर उनके एकीकृत कृषि मॉडल, उपलब्धियों एवं चुनौतियों को समझा। विशेषज्ञों ने कृषि की लाभप्रदता एवं स्थिरता को और बढ़ाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने खेत में पुष्पकृषि एवं लैंडस्केपिंग मॉडल विकसित करने तथा अधिक उत्पादन के लिए शीघ्र एवं बहु-फूलन वाली कटहल की किस्मों की खोज करने की सलाह दी। टीम ने काजू बागानों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध कराने की भी अनुशंसा की।

    RAC सदस्यों ने नवाचार एवं विविधीकरण के माध्यम से कृषि को लाभकारी उद्यम बनाने में श्री बर्वे के प्रयासों की सराहना की। टीम ने संस्थान के विस्तार कार्यक्रमों एवं तकनीकी मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की, जो किसानों को आय बढ़ाने तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने में सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास अधिक युवाओं को कृषि को एक व्यवहार्य व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

    यह संवाद एकीकृत कृषि प्रणालियों से संबंधित विभिन्न चुनौतियों की पहचान हेतु एक प्रभावी मंच सिद्ध हुआ। किसान को भी RAC सदस्यों एवं वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान की गई बहु-विषयक विशेषज्ञता एवं मूल्यवान मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त हुआ।

 

ICAR-CCARI Research Advisory Committee Visited Progressive Farmer’s Field at Valpoi, North Goa

ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa, organized a field visit as part of the Third Meeting of 10th Research Advisory Committee (RAC) on 19 May 2026. The RAC chairman, Dr. S.D. Sawant (Former Vice Chancellor, Dr. Balasaheb Sawant Konkan Krishi Vidyapeeth, Dapoli) along with RAC members Dr. S. Vennila (Former Principal Scientist, ICAR-NRIIPM, New Delhi), Dr. V. Sejian (Former Dean, Rajiv Gandhi Institute of Veterinary Education and Research, Puducherry), and Dr. Manoj P. Samuel (Former Executive Director, CWRDM, Kozhikode, Kerala) visited the field of a progressive farmer at Valpoi, North Goa. Dr. Parveen Kumar, Director, ICAR-CCARI and Dr Shirish D. Narnaware, Member Secretary, RAC along with the Institute’s scientists participated in the visit.

The team visited the farm of Shri. Vinod Barve at Valpoi in Sattari taluka, Goa. The progressive farmer is a recipient of Jagjivan Ram Abhinav Kisan Puruskar and Millionaire Farmer Award 2024 for his innovative work in cashew processing and value-added agricultural products in Goa. He has established processing units for cashew and developed several value-added products, particularly jackfruit chips. He has also transformed arecanut leaf waste into eco-friendly biodegradable food plates and established a biogas unit to generate cooking gas from cow dung. His initiatives have set a benchmark for profitable and sustainable farming practices by integrating traditional agriculture with processing and value addition.

During the visit, the RAC members and scientists toured the farm and interacted with Shri Barve to understand his integrated farming model, achievements, and challenges. The experts provided several valuable suggestions to further enhance farm profitability and sustainability. They advised him to develop floriculture and landscaping models on the farm and to explore early and multi-flowering jackfruit varieties to improve yield. The team also recommended providing irrigation facilities to cashew plantations for enhancing productivity.  The RAC members appreciated Shri Barve’s efforts in making farming a profitable enterprise through innovation and diversification. Team also appreciated the institute’s outreach programs and technical guidance, which help farmers improve income and adopt scientific farming practices. Such initiatives could motivate more youth to take up farming as a viable profession.

The interaction served as a productive platform for identifying several challenges related to integrated farming systems. The farmer also benefited from the multi-disciplinary expertise and valuable guidance provided by the RAC members and scientists.