कुलागर खेती एवं काजू ट्रेसबिलिटी संबंधी नीति प्रारूपों पर ऑनलाइन हितधारक परामर्श बैठक ICAR-CCARI, गोवा में आयोजित

कुलागर खेती एवं काजू ट्रेसबिलिटी संबंधी नीति प्रारूपों पर ऑनलाइन हितधारक परामर्श बैठक ICAR-CCARI, गोवा में आयोजित

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI), गोवा द्वारा 27 अगस्त 2026 को एक ऑनलाइन हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संस्थान द्वारा तैयार किए गए दो नीति दस्तावेजों के प्रारूपों पर चर्चा करना तथा हितधारकों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करना था। ये दो नीति प्रारूप थे— “गोवा में कुलागर कृषि प्रणाली के सतत पुनरुद्धार हेतु नीति रूपरेखा” तथा “गोवा राज्य में काजू ट्रेसबिलिटी हेतु नीति रूपरेखा”।

    इस परामर्श बैठक में कृषि एवं बागवानी क्षेत्रों से जुड़े किसानों सहित लगभग 20 हितधारकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गोवा की कुलागर कृषि प्रणाली को सुदृढ़ करने, इसकी स्थिरता एवं लाभप्रदता बढ़ाने तथा राज्य के काजू क्षेत्र के लिए एक प्रभावी ट्रेसबिलिटी व्यवस्था स्थापित करने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव एवं अपने विचार साझा किए।

    परामर्श बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों एवं अनुशंसाओं का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें संशोधित नीति प्रारूपों में समुचित रूप से शामिल किया जाएगा। यह पहल गोवा की कुलागर कृषि प्रणाली एवं काजू मूल्य श्रृंखला के सतत विकास के लिए व्यावहारिक, साक्ष्य-आधारित तथा हितधारक-केंद्रित नीति रूपरेखाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

    हितधारक बैठक का समन्वय डॉ. श्रीपाद भट एवं डॉ. परमेशा वी. द्वारा किया गया, जबकि सुश्री प्रांजलि वाडेकर एवं सुश्री अनुजा (YP-1) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

 

Online Stakeholder Consultation Meeting on Policy Drafts for Kulagar Farming and Cashew Traceability Held at ICAR-CCARI, Goa

    ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa, organized an Online Stakeholder Consultation Meeting on 27 August, 2026 to discuss and seek feedback on two policy paper drafts prepared by the Institute: “Policy Framework for Sustainable Revitalization of the Kulagar Farming System in Goa” and “Policy Framework for Cashew Traceability in the State of Goa.”

    The consultation brought together around 20 stakeholders,including farmers associated with Goa’s agricultural and horticultural sectors. The participants provided valuable suggestions and shared their perspectives on strengthening the Kulagar farming system, improving sustainability and profitability, and establishing an effective traceability framework for Goa’s cashew sector.

    The suggestions and recommendations received during the consultation will be carefully examined and incorporatedin the revised policy drafts. The exercise is expected to contribute towards developing practical, evidence-based and stakeholder-oriented policy frameworks for the sustainable development of Goa’s Kulagar farming system and cashew value chain.

    The Stakeholders Meeting was coordinated by Dr. Shripad Bhat and Dr. Paramesha V, with technical assistance from Ms. Pranjali Wadekar and Ms. Anuja (YP-1).