आईसीएआर-सीसीएआरआई, गोवा ने ‘डिसेंट्रलाइजिंग नेट ज़ीरो’ पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लिया

 

 

 

 

 

आईसीएआर-सीसीएआरआई, गोवा ने ‘डिसेंट्रलाइजिंग नेट ज़ीरो’ पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लिया

 

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI), गोवा ने 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को डोना पाउला, गोवा में आयोजित “जैव विविधता संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से विकेन्द्रीकृत नेट ज़ीरो” विषयक अंतरराष्ट्रीय हितधारक सहभागिता कार्यक्रम एवं कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन आईआईएम अहमदाबाद, आईडीडीआरआई (पेरिस) तथा बिट्स पिलानी के. के. बिड़ला गोवा परिसर द्वारा किया गया, जिसमें गोवा सरकार के गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड के अंतर्गत गोवा स्टेट क्लाइमेट चेंज सेल का भी सहयोग रहा।

    इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं प्रैक्टिशनर्स ने भाग लेकर विकेन्द्रीकृत नेट ज़ीरो मार्गों, जैव विविधता संरक्षण तथा प्रकृति-आधारित आजीविका समाधानों पर विचार-विमर्श किया।

    आईसीएआर-सीसीएआरआई के निदेशक डॉ. परवीन कुमार ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भाग लेते हुए कृषि क्षेत्र में विकेन्द्रीकृत नेट ज़ीरो दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एग्रोफॉरेस्ट्री, मृदा कार्बन संवर्धन, एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) तथा जैव विविधता आधारित ग्रामीण उद्यमों की जलवायु परिवर्तन शमन एवं आजीविका सुधार में भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि आईसीएआर-सीसीएआरआई वर्ष 2040 तक नेट ज़ीरो स्थिति प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उद्घाटन सत्र में श्री कमल दत्ता, आईएफएस (प्रधान मुख्य वन संरक्षक, गोवा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रो. अमित गर्ग (आईआईएम अहमदाबाद), डॉ. प्रदीप वी. सरमोकादम (सदस्य सचिव, गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड), सुश्री मार्टा टोरेस-गुनफॉस (निदेशक, क्लाइमेट प्रोग्राम, आईडीडीआरआई, पेरिस), डॉ. लेविन्सन जे. मार्टिन्स, आईएएस (अध्यक्ष, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) तथा प्रो. चेतन सिंह सोलंकी (संस्थापक, एनर्जी स्वराज फाउंडेशन) भी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर आईसीएआर-सीसीएआरआई द्वारा संस्थान में विकसित धान की उन्नत किस्मों के साथ-साथ गोवा की स्थानीय धान किस्मों (लैंडरेसेस) का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया गया।

    इस कार्यशाला में डॉ. उथप्पा ए. आर., वरिष्ठ वैज्ञानिक (एग्रोफॉरेस्ट्री) एवं डॉ. रघुनंदन, वैज्ञानिक (आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन) ने भी भाग लिया।

    आईसीएआर-सीसीएआरआई की इस सहभागिता ने सतत कृषि नवाचारों एवं समुदाय-आधारित अनुसंधान के माध्यम से गोवा की जलवायु कार्ययोजना को आगे बढ़ाने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

 

ICAR-CCARI, Goa Participates in International Workshop on Decentralising Net Zero

 

    ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa participated in the International Stakeholder Engagement Event and Workshop on “Decentralising Net Zero through Biodiversity Conservation and Livelihood Enhancement” held on Friday, 21 November 2025 at Dona Paula, Goa. The event was jointly organised by IIM Ahmedabad, IDDRI Paris, and BITS Pilani K. K. Birla Goa Campus, in collaboration with the Government of Goa through the Goa State Climate Change Cell of the Goa State Biodiversity Board. The international workshop brought together policymakers, industry leaders, researchers, academicians, and practitioners to deliberate on decentralised Net Zero pathways, biodiversity conservation, and nature-based livelihood solutions for Goa. Dr. Parveen Kumar, Director, ICAR-CCARI participated as the Special Invitee and briefed the gathering on the critical importance of decentralised Net Zero approaches in agriculture, highlighting the contributions of agroforestry, soil carbon enhancement, integrated farming systems, and biodiversity-based rural enterprises to climate mitigation and livelihood improvement. He emphasized that ICAR-CCARI is committed to achieving Net Zero status by 2040. The inaugural session was graced by Shri Kamal Datta, IFS (Principal Chief Conservator of Forests, Goa), along with Prof. Amit Garg (IIM Ahmedabad), Dr. Pradip V. Sarmokadam (Member Secretary, Goa State Biodiversity Board), Ms. Marta Torres-Gunfaus (Director, Climate Programme, IDDRI Paris), Dr. Levinson J. Martins, IAS (Chairperson, Goa State Pollution Control Board), and Prof. Chetan Singh Solanki (Founder Energy Swaraj Foundation).  ICAR-CCARI’s participation reiterates its commitment to advancing Goa’s climate action agenda through sustainable agricultural innovations and community-oriented research. ICAR-CCARI displayed rice varieties released by the Institute along with local goan rice landraces at the stall during the event. Dr Uthappa A R Senior Scientist (Agroforestry) and Dr Raghunandan, Scientist (Genetics and Plant Breeding) also attended this International workshop.