आईसीएआर–केवीके उत्तर गोवा ने नागालैंड के प्रौद्योगिकी प्रबंधक अधिकारियों के लिए वैज्ञानिक सुअर पालन पर सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया

 

आईसीएआर–केवीके उत्तर गोवा ने नागालैंड के प्रौद्योगिकी प्रबंधक अधिकारियों के लिए वैज्ञानिक सुअर पालन पर सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया

    आईसीएआर–कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), उत्तर गोवा ने सुअर पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (AICRP on Pig), गोवा केंद्र के सहयोग से 18 सितंबर 2026 को ‘वैज्ञानिक सुअर पालन’ विषय पर एक दिवसीय परिसर-आधारित सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया। यह कार्यक्रम आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–सीसीएआरआई), गोवा में एटीएमए–मोकोकचुंग, नागालैंड के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. प्रवीण कुमार, निदेशक, आईसीएआर–सीसीएआरआई ने किया। उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोवा तथा आसपास के तटीय क्षेत्रों में उत्पादकता और किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए उन्नत सुअर जर्मप्लाज्म, विशेष रूप से गोया क्रॉसब्रेड सुअर, की संभावनाओं पर जोर दिया।

    डॉ. संजयकुमार वी. उधड़वार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पशु विज्ञान) एवं प्रभारी प्रमुख, आईसीएआर–केवीके उत्तर गोवा ने वैज्ञानिक सुअर पालन के दायरे एवं महत्व, भारतीय तथा विदेशी सुअर नस्लों, संकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गोवा के सफल क्षेत्रीय अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्रॉसब्रेड सुअर 10–12 माह की आयु में 100–120 किलोग्राम तक का शरीर भार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने वीर्य संग्रहण एवं कृत्रिम गर्भाधान का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया तथा पशु आवास की स्वच्छता, पिगलेट की देखभाल, मादा सुअर प्रबंधन एवं संतुलित आहार सहित आवश्यक फार्म प्रबंधन विषयों पर जानकारी प्रदान की।

    डॉ. अमिया रंजन साहू, वैज्ञानिक (पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन) एवं प्रधान अन्वेषक, AICRP on Pig ने गोया क्रॉसब्रेड सुअरों के उत्पादन प्रदर्शन पर प्रकाश डाला तथा बेहतर वृद्धि, प्रजनन दक्षता एवं आर्थिक लाभ के लिए श्रेष्ठ नर एवं मादा सुअरों के चयन, प्रजनन-मूल्य आधारित चयन तथा आनुवंशिक सुधार के सिद्धांतों को समझाया।

    डॉ. गोकुलदास पी. पी., वरिष्ठ वैज्ञानिक (पशु प्रजनन) ने नर एवं मादा सुअरों के प्रजनन प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने मद पहचान, उपयुक्त प्रजनन समय, कृत्रिम गर्भाधान प्रबंधन, गर्भावस्था के दौरान देखभाल एवं दुग्धकालीन प्रबंधन पर विशेष जोर दिया, ताकि गर्भधारण दर, प्रसव प्रदर्शन तथा पिगलेट की उत्पादकता में सुधार किया जा सके।

    डॉ. शिरीष नरनावरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक (पशु रोगविज्ञान) ने सुअरों में होने वाले प्रमुख संक्रामक रोगों पर चर्चा की। उन्होंने रोगों की रोकथाम के लिए फार्म जैव-सुरक्षा, रणनीतिक कृमिनाशन, टीकाकरण तथा स्वच्छता प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया, जिससे रोगग्रस्तता एवं उत्पादन हानि को कम किया जा सके।

    डॉ. निबेदिता नायक, वैज्ञानिक (पोल्ट्री विज्ञान) ने वैज्ञानिक सुअर पोषण पर जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य संसाधनों के सुरक्षित उपयोग तथा उचित रूप से प्रसंस्कृत खाद्य अपशिष्ट के उपयोग पर जोर दिया, जिससे बेहतर वृद्धि, आहार दक्षता एवं वांछित बाजार भार प्राप्त किया जा सके।

    प्रतिभागियों के लिए करमाली स्थित एक वाणिज्यिक सुअर पालन फार्म का exposure visit (परिचयात्मक भ्रमण) भी आयोजित किया गया। इस भ्रमण से प्रतिभागियों को वैज्ञानिक सुअर उत्पादन, फार्म प्रबंधन तथा उन्नत तकनीकों के व्यावहारिक एवं क्षेत्रीय स्तर पर अपनाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रशिक्षुओं ने संस्थान परिसर में विकसित विभिन्न पशु इकाइयों एवं सुविधाओं का भी भ्रमण किया।

    प्रशिक्षण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA), मोकोकचुंग जिला, नागालैंड के कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें दो ब्लॉक प्रौद्योगिकी प्रबंधक (BTM) तथा पांच सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक (ATM) शामिल थे। प्रतिभागियों में तीन पुरुष एवं चार महिलाएं थीं।

    कार्यक्रम का समन्वय डॉ. संजयकुमार वी. उधड़वार, डॉ. अमिया रंजन साहू एवं डॉ. निव्या के. आर. द्वारा किया गया।

 

ICAR–KVK North Goa Organised an In-Service Training on Scientific Pig Farming for Technology Manager Officials of Nagaland

ICAR–Krishi Vigyan Kendra, North Goa in collaboration with AICRP on Pig, Goa centre organised a one-day on campus in-Service training on ‘Scientific Pig Farming’ on 18 September 2026. The programme was organised at ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute Goa for the participants of ATMA–Mokokchung, Nagaland. The programme was inaugurated by Dr. Parveen Kumar, Director, ICAR–CCARI, who highlighted importance of integrated farming system and emphasised the potential of improved pig germplasm, particularly the Goya crossbred pig, for enhancing productivity and farmers’ livelihoods of Goa and adjoining coastal areas. Dr. Sanjaykumar V. Udharwar, SMS (Animal Science), In-charge Head, ICAR–KVK North Goa, discussed the scope and importance of scientific pig farming, Indian and exotic pig breeds, crossbreeding and artificial insemination. He shared successful field experiences from Goa, where crossbred pigs achieved 100–120 kg body weight at 10–12 months of age. He also demonstrated semen collection and artificial insemination and covered essential farm management, including housing hygiene, piglet care, sow management and balanced feeding. Dr. Amiya Ranjan Sahu, Scientist (Animal Genetics and Breeding) & PI of AICRP on Pig, highlighted the production performance of Goya crossbred pigs and explained principles of selection of superior boars and sows, breeding-value-based selection and genetic improvement for enhanced growth, reproductive efficiency and economic returns. Dr. Gokuldas P. P., Senior Scientist (Animal Reproduction), covered reproductive management of boars and sows, with emphasis on oestrus detection, optimum breeding time, AI management, pregnancy care and lactation management for improving conception rate, farrowing performance and piglet productivity. Dr. Shirish Narnaware, Senior Scientist (Veterinary Pathology), discussed major infectious diseases of pigs, focusing on disease prevention through farm biosecurity, strategic deworming, vaccination and hygienic management to reduce morbidity and production losses. Dr. Nibedita Nayak, Scientist (Poultry Science), discussed scientific pig feeding, focusing on balanced diets, safe utilisation of locally available feed resources and properly processed food waste for better growth, feed efficiency and market weight. An exposure visit to a commercial piggery farm at Karmali was organised, providing participants with practical insights into scientific pig production, farm management and field-level adoption of improved practices. The trainees were also visited different animal units and facilities developed in the institute campus. The training was attended by seven participants—two Block Technology Managers (BTMs) and five Assistant Technology Managers (ATMs) from the Agricultural Technology Management Agency (ATMA), Mokokchung District, Nagaland, comprising three males and four females. The programme was coordinated by Dr. Sanjaykumar V. Udharwar, Dr. Amiya Ranjan Sahu and Dr. Nivya K. R.