आईसीएआर – सीसीएआरआई में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस “श्रमिक सम्मान दिवस 2026” के रूप में मनाया गया

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर – सीसीएआरआई में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस “श्रमिक सम्मान दिवस 2026” के रूप में मनाया गया

 

    आईसीएआर – केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा में 1 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस “श्रमिक सम्मान दिवस” के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के विकास में विभिन्न अनुभागों एवं इकाइयों से जुड़े श्रमिकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो इस वर्ष की थीम “स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना” के अनुरूप था।

    इस अवसर पर कुंभारजुआ निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधायक एवं गोवा पुनर्वास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेश फलदेसाई तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मिर्गंज क्षेत्र के माननीय विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. प्रदीप सरमोकादम तथा क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), गोवा श्री हरिकेश बहादुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    संस्थान के निदेशक डॉ. परवीन कुमार ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान परिसर में उपलब्ध एवं विकसित की जा रही विभिन्न सुविधाओं जैसे डिस्पेंसरी सेवाएं, श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं तथा उनकी उच्च शिक्षा के लिए स्वैच्छिक सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं, विशेषकर उन श्रमिकों का, जो क्षेत्र स्तर पर निरंतर कार्य करते हैं।

    इस अवसर पर विभिन्न अनुभागों के श्रमिकों को उनके समर्पण एवं परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी श्रमिकों को गर्मी के मौसम में खेत कार्य के दौरान सुरक्षा हेतु सफेद टोपी भेंट की गई। मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने श्रमिक कल्याण के प्रति संस्थान के समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की तथा स्वस्थ एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण के महत्व पर बल दिया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों के लिए एक प्रेरणादायक फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद संवाद सत्र एवं अतिथियों के संबोधन हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 170 संविदा श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, परियोजना कर्मियों, युवा पेशेवरों एवं संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. विनोद ए. उबारहांडे, फार्म अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी (संविदा श्रमिक) तथा श्री राहुल एम. कुलकर्णी, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें संस्थान द्वारा अपने कार्यबल के अधिकारों, गरिमा एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया।

 

 

ICAR – CCARI Celebrated International Labour Day as a “Shramik Samman Diwas 2026”

 

    ICAR – Central Coastal Agricultural Research Institute, Goa celebrated International Labour Day 2026 as “Shramik Samman Diwas” on 1st May 2026. The programme was organized to recognise and honour the invaluable contribution of labourers from all sections and units towards the development of the Institute, in line with this year’s theme “Ensuring a Healthy Psychosocial Working Environment.

    Shri Rajesh Faldessai, Hon’ble MLA, Cumbharjua Constituency and Chairman, Goa Rehabilitation Board, Government of Goa, and Dr. D. C. Verma, Hon’ble MLA, Mirganj, Government of Uttar Pradesh, graced the occasion as Chief Guests. Dr. Pradip Sarmokadam, Member Secretary, Goa State Biodiversity Board, and Shri Harikesh Bahadur, Regional Labour Commissioner (Central), Goa, were present as Guests of Honour.

    Dr. Parveen Kumar, Director, welcomed the dignitaries and participants and highlighted the Institute’s continuous efforts towards the welfare of labourers both on-campus and off-campus. He briefed the gathering about various welfare activities and facilities being provided and being created for the labourers in the Institute premises, such as dispensary services, free coaching classes for children of workers, and voluntary support for their higher education. He further emphasized that the Institute’s achievements at the national level are the result of the collective efforts of all, especially the labourers who contribute tirelessly at the field level.

    On this occasion, labourers from different sections were felicitated in recognition of their dedication and hard work. As a token of gratitude and concern for their well-being, all labourers were presented with white hats to protect them from the hot summer conditions during field work. The Chief Guests and Guests of Honour appreciated the Institute’s inclusive approach towards labour welfare and emphasized the importance of a healthy and supportive work environment for overall productivity and dignity of labour.

    The programme also included an inspirational movie screening for workers, followed by interaction sessions and addresses by dignitaries. The event witnessed enthusiastic participation of around 170 contractual labourers, security staff, housekeeping staff, project staff, young professionals and Institute staff members. The programme was coordinated by Dr. Vinod A. Ubarhande, Farm Superintendent and Nodal Officer (Contractual workers), and Shri Rahul M. Kulkarni, Asst. CTO. The programme concluded with a vote of thanks, reaffirming the Institute’s commitment towards safeguarding the rights, dignity, and well-being of its workforce.