गोवा में सतत फसल उत्पादन हेतु मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर किसानों को किया गया जागरूक

 

 

 

 

 

 

 

गोवा में सतत फसल उत्पादन हेतु मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर किसानों को किया गया जागरूक

 

    भा.कृ.अनु.प.–कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तर गोवा (भा.कृ.अनु.प.–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान, गोवा के अंतर्गत) द्वारा 25 अप्रैल 2026 को भा.कृ.अनु.प.–सीसीएआरआई, गोवा में “मृदा परीक्षण आधारित संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन द्वारा सतत फसल उत्पादन” विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने एवं दीर्घकालीन कृषि उत्पादकता सुनिश्चित करने हेतु मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि किसानों को उर्वरकों का प्रयोग मृदा की वास्तविक पोषक तत्व स्थिति के आधार पर उचित मात्रा एवं प्रकार में करना चाहिए, न कि सामान्य सिफारिशों का पालन करना चाहिए।

    कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि मृदा परीक्षण के माध्यम से नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, गंधक तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी या अधिकता का पता लगाया जा सकता है, जिससे संतुलित उर्वरक उपयोग संभव होता है। इससे उर्वरकों का अत्यधिक या अपर्याप्त उपयोग रोका जा सकता है, पोषक तत्व उपयोग दक्षता बढ़ती है तथा अनावश्यक लागत में कमी आती है।

    उन्होंने यह भी बताया कि उर्वरकों का असंतुलित एवं अत्यधिक उपयोग मृदा क्षरण, पोषक तत्वों की कमी, मृदा अम्लता, लवणता तथा कार्बनिक पदार्थों में कमी जैसी समस्याओं को जन्म देता है। मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के माध्यम से जैविक खाद, जैव उर्वरक, हरी खाद, फसल अवशेषों तथा रासायनिक उर्वरकों के समन्वित उपयोग द्वारा मृदा की उर्वरता को पुनर्स्थापित किया जा सकता है।

    विशेषज्ञों ने यह भी रेखांकित किया कि मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन एक वैज्ञानिक, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण है, जो स्वस्थ मृदा, अधिक उत्पादन, बेहतर आय तथा दीर्घकालीन खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

    इस कार्यक्रम में कुल 16 प्रतिभागियों (11 पुरुष एवं 5 महिलाएं) ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जो किसानों के बीच वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

    कार्यक्रम का समन्वयन श्री राहुल कुमार, एसएमएस (कृषि विज्ञान), डॉ. एन. बोम्मैयासामी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, तथा डॉ. संजय उधारवार, एसएमएस (पशु विज्ञान), भा.कृ.अनु.प.–केवीके, उत्तर गोवा द्वारा किया गया।

 

Farmers sensitized on soil test-based balanced nutrient management for sustainable crop production at Goa

ICAR-Krishi Vigyan Kendra, North Goa, under the aegis of ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute, Goa, organized a Kisan Gosthi on “Soil Test-Based Balanced Nutrient Management for Sustainable Crop Production” on April 25, 2026, at ICAR–CCARI, Goa.The programme focused on creating awareness among farmers about the importance of soil test-based nutrient management for maintaining sustainable soil health and ensuring long-term agricultural productivity. Experts emphasized that farmers should apply the right type and quantity of nutrients based on the actual nutrient status of the soil rather than following blanket fertilizer recommendations.

During the programme, experts explained that soil testing helps identify deficiencies or excesses of essential nutrients such as nitrogen, phosphorus, potassium, sulphur, and micronutrients, thereby enabling balanced fertilization. This helps prevent both under-application and excessive use of fertilizers, improves nutrient use efficiency, and reduces unnecessary input costs.They further highlighted that excessive and imbalanced fertilizer application often leads to soil degradation, nutrient mining, soil acidity, salinity, and a decline in organic matter content. Soil test-based nutrient management helps restore soil fertility by promoting the integrated use of organic manures, biofertilizers, green manuring, crop residues, and chemical fertilizers in the right proportion.The experts also noted that soil test-based nutrient management is a scientific, economical, and environmentally sustainable approach that ensures healthy soils, higher crop yields, better farm income, and long-term food security.

A total of 16 participants, including 11 men and 5 women, actively attended the programme, reflecting strong interest among the farming community in adopting scientific nutrient management practices.The programme was coordinated by Mr. Rahul Kumar, SMS (Agronomy), Dr. N. Bommayasamy, Senior Scientist and Head, and Dr. Sanjay Udharwar, SMS (Animal Science), ICAR–KVK, North Goa.