कुंभारजुआ, गोवा की महिला किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कुंभारजुआ, गोवा की महिला किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम

 

    चल रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत 08-06-2026 को गोवा के कुंभारजुआ में स्थानीय किसानों के बीच सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने हेतु एक जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच सहित 15 महिला किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    तकनीकी सत्र में डॉ. संजय रावल, प्रधान वैज्ञानिक, ICAR-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI), मोदीपुरम परिसर ने किसानों को जैविक कृषि की ओर अग्रसर होने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. रावल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक आधारित खाद्य उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि गोवा का सुदृढ़ पर्यटन क्षेत्र जैविक उत्पादों के लिए एक तैयार बाजार उपलब्ध कराता है, विशेषकर जब ऐसे उद्यमों का नेतृत्व महिला किसान करें।

    संसाधन प्रबंधन के विषय को आगे बढ़ाते हुए डॉ. श्रीपाद भाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र) ने किसानों को सूक्ष्मजीवी कम्पोस्ट कल्चर अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे कृषि अपशिष्ट को उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में परिवर्तित कर खेती की लागत को कम किया जा सकता है।

    कार्यक्रम को डॉ. बोम्मायासामी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, ICAR-कृषि विज्ञान केंद्र (उत्तर गोवा), डॉ. संजय उधरवार, विषय विशेषज्ञ (पशु विज्ञान) तथा डॉ. राहुल कुमार, विषय विशेषज्ञ (कृषि विज्ञान) ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को भूमि की दीर्घकालिक उत्पादकता बढ़ाने के लिए जैविक खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

    प्राकृतिक खेती तकनीकों के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री राहुल कुलकर्णी (सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी) द्वारा विभिन्न प्राकृतिक कृषि आदानों की तैयारी की विधियों का प्रदर्शन किया गया।

    इस कार्यक्रम ने गांव की महिला किसानों के बीच जैविक एवं सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उन्हें पर्यावरण-अनुकूल और अधिक लाभकारी कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया।

 

   

Awareness-cum-demonstration programme for farm women of Cumbarjua, Goa

    As part of the ongoing Khet Bachao Abhiyan, an awareness-cum-demonstration programme was conducted at Cumbarjua, Goa, to promote sustainable agricultural practices among local farmers on 08-06-2026. The event saw the active participation of 15 farm women, including the local Sarpanch.

    The technical session featured Dr. Sanjay Rawal, Principal Scientist at the ICAR-Central Potato Research Institute (CPRI) campus, Modipuram, who emphasized the importance of transitioning toward organic agriculture. Dr. Rawal highlighted the potential of establishing rural, organic-based food enterprises to increase profitability, noting that Goa’s robust tourism sector provides a ready market for such produce, particularly when led by farm women.

    Furthering the discussion on resource management, Dr. Shripad Bhat, Senior Scientist (Agricultural Economics), urged farmers to adopt microbial compost cultures to efficiently convert farm waste into high-quality organic manure for reducing cost of cultivation.The event was also addressed by Dr. Bommayasamy, Senior Scientist and Head of ICAR-KVK (North Goa), along with Dr. Sanjay Udharwar, Subject Matter Specialist (Ani. Sci.) and Dr. Rahul Kumar, Subject Matter Specialist (Agronomy), who collectively encouraged the participants to adopt organic practices to enhance the long-term productivity of their lands. The importance of integrating natural farming techniques was underscored by demonstrations on preparation methods led by Mr. Rahul Kulkarni (ACTO). This event successfully fostered awareness regarding organic and sustainable agricultural practices among the farm women of the village, empowering them with knowledge to adopt more environmentally conscious and profitable farming methods.