आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा द्वारा पीएम-किसान उत्सव दिवस का वेबकास्टिंग आयोजन

 

 

 

 

 

आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा द्वारा पीएम-किसान उत्सव दिवस का वेबकास्टिंग आयोजन

 

    माननीय राज्यसभा सांसद श्री सदानंद शेट तानावडे ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने संबोधन में उन्होंने आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा तथा आईसीएआर–कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तरी गोवा द्वारा संचालित प्रभावशाली गतिविधियों की सराहना की।

    इस अवसर पर आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा के निदेशक डॉ. परवीन कुमार ने किसानों को रबी मौसम के दौरान सब्जियों एवं दलहनी फसलों की खेती को सक्रिय रूप से अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि कृषि आय में वृद्धि के साथ-साथ पारिस्थितिकीय स्थिरता भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने वर्तमान में वर्षा की कमी को ध्यान में रखते हुए किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की खेती करने की सलाह दी।

    कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण देखा एवं सुना। इस कार्यक्रम में कुल 44 किसानों (36 महिला एवं 8 पुरुष) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. बोम्मयासामी, डॉ. श्रीपाद भट, डॉ. उदरवार एस.वी., श्री राहुल कुमार एवं डॉ. निव्या के.आर. द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (कंप्यूटर) सुश्री प्रांजलि निनाद वाडेकर तथा तकनीकी अधिकारी (कंप्यूटर) श्री विश्वजीत प्रजापति द्वारा प्रदान किया गया।

 

ICAR – CCARI, Goa organizes webcasting of PM-Kisan Utsav Diwas

    Hon’ble Member of Parliament (Rajya Sabha), Shri Sadanand Shet Tanavade, graced the occasion as the Chief Guest. In his address, he highlighted and appreciated the impactful activities undertaken by ICAR-CCARI, Goa and ICAR–KVK, North Goa. Addressing the gathering, Dr. Parveen Kumar, Director of ICAR-CCARI, Goa, encouraged farmers to actively take up the cultivation of vegetables and pulses during the Rabi season to maximize farm income and ensure ecological sustainability. He noted the prevailing shortage of rainfall and encouraged farmers to opt for less water-demanding crops. As part of the event, the participating farmers witnessed a live webcasting of the Hon’ble Prime Minister’s address. The programme saw enthusiastic participation from 44 farmers (36 female and 8 male). It was successfully coordinated by Dr. Bommayasamy, Dr. Shripad Bhat, Dr. Udharwar S.V., Mr. Rahul Kumar, and Dr. Nivya K.R., with technical assistance provided by Ms. Pranjali Ninad Wadekar (Assistant Chief Technical Officer, Computer) and Mr. Vishwajeet Prajapati (Technical Officer, Computer).