खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ICAR–CCARI एवं कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तर गोवा द्वारा रबी फसलों में जल संरक्षण एवं नमी की कमी के प्रबंधन पर अनुसंधानकर्ता–प्रसार कार्यकर्ता–किसान संवाद आयोजित

 

 

 

 

 

 

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ICAR–CCARI एवं कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तर गोवा द्वारा रबी फसलों में जल संरक्षण एवं नमी की कमी के प्रबंधन पर अनुसंधानकर्ता–प्रसार कार्यकर्ता–किसान संवाद आयोजित

 

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तर गोवा द्वारा एटीएमए (ATMA), उत्तर गोवा तथा कृषि निदेशालय, गोवा सरकार के सहयोग से 5 नवंबर, 2026 को गुरिम, बार्देज़ में खेत बचाओ अभियान (KBA–रबी 2026) के अंतर्गत “वर्षा ऋतु के पश्चात रबी फसलों में जल संरक्षण एवं नमी की कमी से बचाव की रणनीतियाँ” विषय पर अनुसंधानकर्ता–प्रसार कार्यकर्ता–किसान संवाद बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, प्रसार अधिकारियों एवं किसानों ने भाग लिया तथा नमी की कमी की परिस्थितियों में रबी फसलों की उत्पादकता, संसाधनों के कुशल उपयोग एवं फसल की प्रतिकूल परिस्थितियों को सहन करने की क्षमता बढ़ाने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

    डॉ. एन. बोम्मयासामी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, ICAR–कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तर गोवा ने वर्षा ऋतु के बाद की परिस्थितियों के अनुकूल कम अवधि वाली एवं जलवायु-सहिष्णु फसल किस्मों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बेहतर अंकुरण, फसल की प्रारंभिक स्थापना तथा नमी की कमी को सहन करने की क्षमता बढ़ाने के लिए बीज सुदृढ़ीकरण (Seed Hardening) एवं बीज प्राइमिंग (Seed Priming) की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने खेत में ही मृदा नमी संरक्षण, वैकल्पिक कूंड सिंचाई, फसलों की महत्वपूर्ण वृद्धि अवस्थाओं में सिंचाई, मल्चिंग तथा दलहनी फसलों, तिलहनी फसलों एवं कम अवधि वाली सब्जियों के लिए उन्नत फसल उत्पादन पद्धतियों की भी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उपलब्ध मृदा नमी के कुशल उपयोग, संसाधन उपयोग दक्षता में सुधार तथा मृदा उर्वरता बढ़ाने के लिए उपयुक्त अंतरवर्तीय फसल प्रणालियाँ अपनाने की सलाह दी।

    डॉ. श्रीपाद भट, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र), ICAR–CCARI ने टिकाऊ कृषि उत्पादन के लिए गोवा की पारंपरिक कुळागर-आधारित बागान एवं अंतरवर्तीय फसल प्रणालियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संसाधनों के बेहतर उपयोग, मृदा स्वास्थ्य एवं पारिस्थितिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बागान प्रणालियों में लोबिया एवं अन्य उपयुक्त अंतरवर्तीय फसलों के साथ-साथ जैविक मसाला उत्पादन को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की लाभप्रदता बढ़ाने तथा कृषक परिवारों की आर्थिक आय में वृद्धि के लिए बाजार संपर्कों एवं मूल्य श्रृंखला आधारित दृष्टिकोण को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

    सुश्री पल्लवी आर. शेट्ये, क्षेत्रीय कृषि अधिकारी, बार्देज़ ने उर्वरकों एवं अन्य पोषक तत्वों के स्रोतों के संतुलित और प्रभावी उपयोग के लिए मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन एवं कृषक आजीविका में सुधार के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि विकास कार्यक्रमों तथा वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी।

    कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को जैविक पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने तथा टिकाऊ रबी फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बायो-एनपीके (Bio-NPK) आदानों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 44 किसानों, जिनमें 23 पुरुष एवं 21 महिला किसान शामिल थे, ने भाग लिया तथा लाभान्वित हुए।

    कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. एन. बोम्मयासामी, डॉ. श्रीपाद भट, सुश्री पल्लवी आर. शेट्ये, श्री राहुल जोंडाले तथा श्री पांडुरंग धर्मा तोरोस्कर द्वारा किया गया।

 

ICAR–CCARI, KVK North Goa Organizes Researcher–Extension–Farmer Interface on Water Conservation and Moisture Stress Management for Rabi Crops under Khet Bachao Abhiyan

 

ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute, Krishi Vigyan Kendra, North Goa, in collaboration with the ATMA, North Goa, Directorate of Agriculture, Government of Goa, organized a Researcher–Extension–Farmer Interface Meeting on “Water Conservation and Strategies for Mitigating Moisture Stress in Rabi Crops during the Post-Rainy Season” under the Khet Bachao Abhiyan (KBA–Rabi 2026) at Gurim, Bardez, on 5 November 2026. The programme brought together agricultural scientists, extension officials and farmers to deliberate on location-specific strategies for improving the productivity, resource-use efficiency and resilience of Rabi crops under moisture-stress conditions.

Dr. N. Bommayasamy, Senior Scientist and Head, ICAR–KVK, North Goa, emphasized the importance of adopting short-duration and climate-resilient crop varieties suited to the post-rainy-season conditions. He highlighted seed hardening and seed priming, for improving germination, early crop establishment and tolerance to moisture stress. He also elaborated on in-situ moisture conservation, alternate-furrow irrigation, critical crop growth stages for irrigation, mulching and improved crop production practices for pulses, oilseeds and short-duration vegetable crops. He advised farmers to adopt suitable intercropping systems for efficient utilization of available soil moisture, improved resource-use efficiency and enhancement of soil fertility.

Dr. Shripad Bhat, Senior Scientist (Agricultural Economics), ICAR–CCARI, highlighted the importance of the traditional Kulagar-based plantation and intercropping systems of Goa for sustainable agricultural production. He emphasized the integration of cowpea and other suitable intercrops in plantation systems, along with organic spice production, to improve resource utilization, soil health and ecological sustainability. He also stressed the need to strengthen market linkages and value-chain approaches to improve farm profitability and enhance the economic returns of farming households.

Ms. Pallavi R. Shetye, Zonal Agricultural Officer, Bardez, highlighted the importance of soil-test-based nutrient management for efficient and balanced application of fertilizers and other nutrient sources. She also briefed the farmers on various government schemes, agricultural development programmes and financial assistance available to farmers for improving crop production and farm livelihoods.

As part of the event, bio-NPK inputs were distributed to the participating farmers to promote the adoption of biological nutrient management practices and support sustainable Rabi crop production. A total of 44 farmers, comprising 23 men and 21 women, participated in and benefited from the programme. The programme was coordinated by Dr. N. Bommayasamy Dr. Shripad Bhat, Ms. Pallavi R. Shetye, Mr. Rahul Joundale; and Shri Pandurang Dharma Toroskar.