नार्वे, बिचोलिम में मृदा स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

 

 

मृदा स्वास्थ्य एवं संरक्षण पद्धतियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

    खेत बचाओ अभियान 2026 के अंतर्गत 9 नवंबर 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), गोवा में ओल्ड गोवा के 20 अनुसूचित जनजाति (ST) लाभार्थियों के लिए “मृदा स्वास्थ्य एवं संरक्षण पद्धतियों” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को सतत कृषि उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने एवं उसमें सुधार करने के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान कृषि भूमि के लिए उपयुक्त मृदा संरक्षण पद्धतियों को अपनाने, मृदा उर्वरता बढ़ाने तथा सतत मृदा प्रबंधन के लिए जैविक उपायों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, लाभार्थियों को पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे मृदा संसाधनों का संरक्षण हो तथा दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता बनी रहे।

    इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व तथा पर्यावरण अनुकूल एवं सतत पद्धतियों द्वारा कृषि भूमि के संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम का समन्वयन आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा के श्री ओमर डी सूजा, तकनीकी अधिकारी एवं श्री दत्ता वेळीप, वरिष्ठ तकनीशियन द्वारा किया गया।

 

An awareness programn Soil Health and Conservation Practices

An Awareness Programme on Soil Health and Conservation Practices was conducted for 20 Scheduled Tribe (ST) beneficiaries from Old Goa at ICAR – Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa, on 9th November 2026, under the Khet Bachao Abhiyaan 2026 initiative.

The programme was organized with the objective of sensitizing the beneficiaries to the importance of maintaining and improving soil health for sustainable agricultural production. Emphasis was laid on the adoption of appropriate soil conservation practices for agricultural land, enhancement of soil fertility, and promotion of organic measures for sustainable soil management. The programme also aimed to encourage the beneficiaries to adopt environmentally sustainable agricultural practices that contribute to the conservation of soil resources and long-term agricultural productivity.

The awareness programme provided an opportunity to disseminate knowledge on the significance of soil health management and the need for conserving agricultural land through eco-friendly and sustainable practices.

The programme was coordinated by Shri Omar de Souza, Technical Officer and Shri Datta Velip, Sr. Technician, ICAR-CCARI, Goa.