खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती की जानकारी प्राप्त करने हेतु तमिलनाडु के एनएमवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा का दौरा किया

 

 

 

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती की जानकारी प्राप्त करने हेतु तमिलनाडु के एनएमवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा का दौरा किया

   

    तमिलनाडु के एनएमवी विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के 21 विद्यार्थियों (14 छात्र एवं 7 छात्राएं) ने संस्थान के कर्मचारियों के साथ 20 नवंबर 2026 को आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–सीसीएआरआई), गोवा का शैक्षणिक भ्रमण किया।

    इस दौरान सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (असिस्टेंट सीटीओ) श्री राहुल कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता में सुधार लाने में प्राकृतिक खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न जैविक घोल तैयार करने की व्यावहारिक विधियों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें जीवामृत एवं घनजीवामृत तैयार करना शामिल था।

    इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न पद्धतियों एवं सतत कृषि के बारे में व्यावहारिक जानकारी एवं महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।

Students from NMV University, Tamil Nadu, Visit ICAR-CCARI, Goa, to Learn about Natural Farming Practices under Khet Bachao Abhiyan

A group of 21 students (14 boys and 7 girls), accompanied by staff from the Institute of Agriculture Research and Technology, NMV University, Tamil Nadu, visited ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa, on 20th November 2026.

During the visit, Shri Rahul Kulkarni, Assistant Chief Technical Officer (Asst. CTO), briefed the students about the objectives and importance of the Khet Bachav Abhiyan and highlighted the role of natural farming in improving soil health and fertility. The students were also shown practical demonstrations on the preparation of natural farming formulations, including Jeevamrut and Ghanjeevamrut.

The visit provided the students with valuable practical exposure to natural farming practices and sustainable agriculture.