गोवा के मरडोल में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

गोवा के मरडोल में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

    खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को गोवा के मरडोल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान) डॉ. परमेशा ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न पद्धतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (ACTO) श्री राहुल कुलकर्णी ने प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न घोल एवं जैविक मिश्रणों को तैयार करने तथा उनके उपयोग की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र) डॉ. श्रीपाद भट ने कुलागर (पारंपरिक बागान आधारित मिश्रित खेती प्रणाली) की आर्थिक लाभप्रदता पर प्रकाश डाला तथा इसकी आर्थिक व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की।

    कार्यक्रम में कुल 10 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 8 पुरुष एवं 2 महिला किसान शामिल थीं।

    इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती पद्धतियों को अपनाने तथा कुलागर खेती प्रणाली की उत्पादकता एवं लाभप्रदता बढ़ाने के लिए काली मिर्च की गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, प्राकृतिक खेती के घोल तैयार करने हेतु किट तथा ड्रम वितरित किए गए।

Awareness Programme under Khet Bachao Abhiyan Organized at Mardol, Goa

An awareness programme under the Khet Bachao Abhiyan was organized at Mardol, Goa, on 12 November 2026.

During the programme, Dr. Paramesha, Senior Scientist (Agronomy), highlighted the importance of natural farming and guided farmers on various natural farming practices. Mr. Rahul Kulkarni, ACTO, elaborated on the preparation and use of different natural farming formulations. Dr. Shripad Bhat, Senior Scientist (Agricultural Economics), highlighted the profitability of the Kulagar farming system and discussed various measures to enhance its economic viability.

A total of 10 farmers (8 male and 2 female) participated in the programme.

On the occasion, quality planting materials of black pepper, natural farming formulation kits and drums were distributed to the participating farmers to encourage the adoption of natural farming practices and improve the productivity and profitability of the Kulagar farming system.