अमोणे, कैनाकोना में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता एवं ढैंचा बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

 

 

 

अमोणे, कैनाकोना में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता एवं ढैंचा बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–सीसीएआरआई), गोवा द्वारा 26 जून 2026 को अमोणे, कैनाकोना में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता एवं ढैंचा बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18 किसानों, जिनमें 11 महिला किसान शामिल थीं, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर श्री संदीप धारकर, महाप्रबंधक, नाबार्ड, गोवा; श्री रूपेश भामाइकर, जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम), नाबार्ड, गोवा; श्री महेंद्र पागी, क्षेत्रीय कृषि अधिकारी (ज़ेडएओ), कैनाकोना; तथा कुशावती किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. श्रीपाद भाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र), आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मृदा में जैविक कार्बन की वृद्धि कृषि की आर्थिक स्थिरता एवं दीर्घकालिक उत्पादकता की आधारशिला है। उन्होंने ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत उपस्थित किसानों को ढैंचा बीज वितरित किए तथा हरित खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) के वैज्ञानिक एवं आर्थिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ढैंचा का उपयोग रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मृदा उर्वरता बढ़ाने तथा उत्पादन लागत घटाने का प्रभावी एवं कम लागत वाला उपाय है।

    कार्यक्रम के दौरान संस्थागत प्रतिनिधियों, एफपीओ नेतृत्व एवं कैनाकोना के किसानों के बीच प्रत्यक्ष संवाद हुआ। इस अवसर पर अनुसंधान आधारित कृषि तकनीकों को खेत स्तर तक पहुँचाने, परिपत्र जैव-अर्थव्यवस्था (सर्कुलर बायोइकोनॉमी) को बढ़ावा देने तथा किसानों की शुद्ध आय में वृद्धि के लिए सामूहिक विस्तार प्रयासों के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

 

Khet Bachao Abhiyan Awareness and Dhaincha Seed Distribution Programme at Amone, Canacona

     An awareness and distribution programme under the KhetBachaoAbhiyan was successfully conducted at Amone, Canacona, on 26 June 2026, to promote sustainable agricultural practices. The event witnessed the active participation of 18 farmers, including 11 women.

    The programme was graced by Mr. Sandeep Dharkar, General Manager, NABARD, Goa; Mr. Rupesh Bhamaikar, DDM, NABARD, Goa; Mr. Mahendra Pagi, Zonal Agriculture Officer (ZAO), Canacona; and the Chairman and Board of Directors of the Kushavati Farmer Producer Organization (FPO).

    Dr. Shripad Bhat, Senior Scientist (Agricultural Economics), ICAR-CCARI, addressed the gathering on the critical importance of soil health management. He emphasized that building soil organic carbon is the foundation of farm-level economic resilience. As part of the KhetBachaoAbhiyan initiative, Dr. Bhat distributed Dhaincha seeds to the participating farmers. He explained the technical benefits of green manuring as a low-cost, effective strategy to reduce reliance on excessive chemical fertilizers while simultaneously enhancing soil fertility.

    The interaction facilitated a direct dialogue between institutional stakeholders, the FPO leadership, and the farming community of Canacona. The event underscored the importance of collaborative extension efforts in bridging the gap between research-led technologies and field-level adoption, specifically focusing on circular bioeconomy models to improve farmers' net returns.