गोवा में आक्रामक मत्स्य प्रजातियों के प्रबंधन पर वेबिनार आयोजित
आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), गोवा द्वारा 14 जुलाई 2026 को परवतिबाई चौगुले कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा गोवा राज्य अनुसंधान फाउंडेशन (GSRF) के सहयोग से गोवा में आक्रामक मत्स्य प्रजातियों के प्रबंधन विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया गया। यह वेबिनार गोवा राज्य अनुसंधान फाउंडेशन (GSRF) द्वारा वित्तपोषित आक्रामक मत्स्य प्रजातियों के प्रबंधन संबंधी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. एम. के. जनार्दनम, अध्यक्ष, गोवा राज्य अनुसंधान फाउंडेशन, गोवा सरकार, ने गोवा के आर्द्रभूमि एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में आक्रामक मत्स्य प्रजातियों के प्रभावी प्रबंधन हेतु सहभागितापूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
आईसीएआर–सीसीएआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक (एफआरएम) डॉ. श्रीकांत जी. बी. ने आक्रामक मत्स्य प्रजातियों के प्रभाव, उनके प्रसार के मार्ग, प्रबंधन रणनीतियों, नीतिगत ढाँचे तथा संरक्षण उपायों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।
वेबिनार में कुल 50 प्रतिभागियों (30 महिला एवं 20 पुरुष) ने भाग लिया, जिनमें वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य, मत्स्यजीवी तथा किसान शामिल थे। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए गोवा में आक्रामक मत्स्य प्रजातियों के प्रभावी प्रबंधन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस वेबिनार का आयोजन डॉ. श्रीकांत जी. बी., श्री त्रिवेश मायेकर, डॉ. सुजीत देसाई तथा डॉ. शैश मोराजकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी संचालन में आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा के यंग प्रोफेशनल-I श्री मृदुल उमेश पेंडुरकर ने सहयोग प्रदान किया।
Webinar on Invasive Fish Species
Management in Goa
A webinar on "Invasive
Fish Species Management in Goa" was
organized on 14
July 2026 by ICAR-CCARI, Goa,
in association with Parvatibai
Chowgule College of Arts & Science and
the Goa
State Research Foundation (GSRF) under
a GSRF-funded research project on Invasive fish species
management. Prof.
MK Janarthanam, Chairman, Goa State Research Foundation, Govt.
of Goa highlighted
the importance of managing the invasive fish species in the
wetlands and aquatic ecosystems of Goa through a participatory
approach. Dr.
Sreekanth G.B., Senior Scientist (FRM), ICAR-CCARI, delivered
the presentation on the impacts of invasive fish species,
invasion pathways, management strategies, policy frameworks, and
conservation measures. The webinar was attended by 50
participants (30 female and 20 male), including
scientists, academicians, researchers, officials from the state
departments, students, Biodiversity Management Committee
members, fishermen, and farmers. Participants appreciated the
programme and expressed their support for invasive fish species
management in Goa. The webinar was organized by Dr.
Sreekanth GB, Shri Trivesh Mayekar, Dr. Sujeet Desai,
and Dr.
Shaiesh Morajkar,
with technical support from Mr.
Mrudul Umesh Pendurkar, Young Professional-I, ICAR-CCARI, Goa.