एलबीएसएनएए के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों का आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा का भ्रमण

 

 

 

 

 

एलबीएसएनएए के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों का आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा का भ्रमण

 

    भारत सरकार के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी के वर्ष 2025 बैच के 11 आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने अपने शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के अंतर्गत दिनांक 20 मार्च 2026 को आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), गोवा का दौरा किया।

    प्रशिक्षु अधिकारियों का संस्थान के निदेशक डॉ. परवीन कुमार द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय कृषि की गौरवशाली यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए आईसीएआर प्रणाली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में उसके योगदान पर प्रकाश डाला।

    डॉ. आर. सोलोमन राजकुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने संस्थान के उद्देश्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें सतत तटीय कृषि, जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियां तथा प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने किसानों के लिए विकसित तकनीकों, समेकित कृषि प्रणालियों तथा तटीय किसानों की आजीविका सुधार हेतु आईसीएआर–सीसीएआरआई द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण अनुसंधान प्रयासों को भी रेखांकित किया।

    आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया, जिसमें फसलों के कीट प्रबंधन, लवणीयता की समस्या, समुद्री शैवाल के उपयोग तथा कृषि में युवाओं को आकर्षित करने के लिए एग्रो-ईकोटूरिज्म जैसे नवाचारपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई। इन विषयों पर वैज्ञानिक नवाचारों एवं नीतिगत हस्तक्षेपों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. विनोद उबरहांडे, फार्म अधीक्षक द्वारा किया गया, जिसमें श्री राहुल कुलकर्णी एवं श्रीमती प्रांजलि वाडेकर द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

    यह भ्रमण प्रतिभागियों के लिए तटीय क्षेत्रों में अनुप्रयुक्त कृषि अनुसंधान एवं सतत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर सिद्ध हुआ।

 

    IAS Officer Trainees from LBSNAA Visited ICAR CCARI, Goa

     A group of eleven IAS Officer Trainees of the 2025 batch from the Lal Bahadur Shastri National Academy of Administration (LBSNAA), Mussoorie, Government of India, visited the ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa on 20th March 2026, as part of their winter study tour.

    The trainees were warmly welcomed by the Director, Dr. Parveen Kumar, who briefed them on the glorious journey of Indian agriculture and provided insights into the ICAR system and its contributions to national food security. Dr. R. Solomon Rajkumar, Sr. Scientist, delivered a detailed presentation on the mandate and research initiatives of the institute, with a focus on sustainable coastal agriculture, climate-resilient technologies, and natural resource management. He highlighted farmer-oriented technologies, integrated farming approaches, and ongoing innovative research efforts of ICAR-CCARI aimed at improving the livelihoods of coastal farmers.

    The IAS Officer Trainees interacted with the scientists of the institute, and discussions were held on critical challenges such as insect pests of crops, salinity ingress, seaweed utilization, and retaining youth in agriculture through innovative solutions like agro-ecotourism, supported by scientific innovations and policy interventions.

    The programme was compered and coordinated by Dr. Vinod Ubarhande, Farm Superintendent, with the technical assistance of Shri Rahul Kulkarni and Smt. Pranjali Wadekar. The visit provided the participants with valuable exposure and insights into applied agricultural research and sustainable development relevant to coastal regions.