
होन्नावर, कर्नाटक के मत्स्य किसानों हेतु उन्नत जलीय कृषि तकनीकों एवं प्रथाओं पर एक्सपोज़र सह अंतःक्रिया बैठक
होन्नावर, कर्नाटक के मत्स्य किसानों हेतु उन्नत जलीय कृषि तकनीकों एवं प्रथाओं पर एक्सपोज़र सह अंतःक्रिया बैठक
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा वित्तपोषित परियोजना “लघु मत्स्य पालन में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन हेतु क्षमता निर्माण” के अंतर्गत अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों के तहत आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI), ओल्ड गोवा द्वारा दिनांक 10 मार्च 2026 को एक अंतर-राज्यीय प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य किसानों को उन्नत जलीय कृषि तकनीकों एवं प्रथाओं से अवगत कराना था, जिससे उत्पादन एवं आय में वृद्धि की जा सके। इस कार्यक्रम में 20 सक्रिय मत्स्य किसान, सहायक निदेशक, मत्स्य पालन, होन्नावर (कर्नाटक) के साथ संस्थान का भ्रमण करने आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री त्रिवेश एस. मयेकर, वैज्ञानिक (मत्स्य आनुवंशिकी एवं प्रजनन) द्वारा “तटीय जलीय कृषि प्रथाएं एवं तकनीकें” विषय पर एक विस्तृत तकनीकी प्रस्तुति के साथ हुआ। इस प्रस्तुति में संस्थान द्वारा जलीय कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे प्रमुख अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों का सुव्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सतत जलीय कृषि तकनीकों पर प्रकाश डाला तथा उत्पादन एवं लाभप्रदता बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व पर बल दिया।
डॉ. श्रीकांत जी. बी., वरिष्ठ वैज्ञानिक (FRM) ने भी आगंतुक मत्स्य किसानों के साथ संवाद किया तथा जलीय कृषि प्रबंधन एवं संस्थान में संचालित अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी साझा की।
इसके पश्चात एक अंतःक्रियात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने अपनी जलीय कृषि गतिविधियों में आने वाली विभिन्न समस्याओं, विशेष रूप से सीबास केज कल्चर में रोग तथा परजीवी संबंधी समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछे। इन प्रश्नों के उत्तर में श्री मयेकर ने किसानों को केज में उचित घनत्व बनाए रखने तथा अधिक भीड़ से बचने की सलाह दी, क्योंकि इससे रोग फैलने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उपयुक्त जल गहराई वाले स्थलों का चयन किया जाए तथा केजों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए, जिससे जल का उचित प्रवाह बना रहे और मत्स्य पालन के लिए अनुकूल पर्यावरण उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मत्स्य एवं मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन को अपनाने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
इसके बाद प्रतिभागियों को संस्थान के जलीय कृषि प्रदर्शन इकाइयों का क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें विभिन्न जलीय कृषि प्रणालियों एवं तकनीकों से परिचित कराया गया, जिनमें शामिल हैं:
जलीय कृषि तालाब प्रणाली
फ्लोटिंग क्रैब बैरल कल्चर
डक-सह-फिश केज कल्चर
हापा आधारित नर्सरी पालन तकनीक
पंगास कैटफिश (Pangasius pangasius) पालन
वास्तविक समय एआई आधारित जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली
किसानों ने इन तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई तथा उनके व्यावहारिक उपयोग को समझने के लिए वैज्ञानिकों के साथ सक्रिय संवाद किया।
यह कार्यक्रम मत्स्य किसानों को नवीन जलीय कृषि तकनीकों एवं प्रबंधन प्रथाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने तथा उनके ज्ञान एवं क्षमता में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का समन्वयन श्री त्रिवेश एस. मयेकर, डॉ. श्रीकांत जी. बी., वैज्ञानिकगण एवं श्री हर्षवर्धन शेट्ये, यंग प्रोफेशनल, आईसीएआर-सीसीएआरआई, गोवा द्वारा किया गया।
Exposure cum Interaction Meet of Fish Farmers from Honnavara, Karnataka on Improved Aquaculture Technologies and Practices
As part of the research and capacity-building mandate under the Asian Development Bank (ADB)-funded project titled “Building capacity for climate change adaptation in Smallholder Fish Farming” at ICAR-Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Old Goa, an Inter-State Training cum Exposure Visit was organized on 10th March 2026. The event was conducted with the objective of exposing fishermen to improved aquaculture practices and technologies that could help enhance productivity and income, and 20 active fishermenaccompanied by the Assistant Director of Fisheries, Honnavara visited the institute.The programme was inaugurated with a comprehensive technical presentationby Shri Trivesh S. Mayekar, Scientist (Fish Genetics and Breeding), ICAR-CCARI, on thetheme of Coastal Aquaculture Practices and Technologies. The presentation provided astructured overview of the major research activities and extension initiatives undertaken bythe institute in the domain of aquaculture.He highlighted the institute’s work on sustainable aquaculture technologies and emphasized the importance of scientific management practices for improving aquaculture production and profitability. Dr. Sreekanth G. B., Sr. Scientist (FRM) also interacted with the visiting fishermen and shared information related to aquaculture management and research activities being undertaken at the institute. An interactive discussion session was held during which the fishermen raised several questions regarding the problems they face in their farming practices, particularly disease issues in seabass cage culture and parasite-related problems. In response to these queries, Shri Trivesh S. Mayekar advised the farmers to maintain optimum stocking density in cages and avoid overcrowding, which often leads to disease outbreaks. He also suggested selecting sites with adequate water depth and maintaining proper distance between cages to ensure sufficient water circulation and better environmental conditions for fish culture. In addition, he encouraged the fishermen to explore value addition of fish and fishery products as a means to increase their revenue and improve market returns.
Later, the visiting fishermen were taken for a field exposure visit to the aquaculture demonstration facilities at ICAR-CCARI. During the visit, they were introduced to various aquaculture systems and technologies practiced at the institute, including aquaculture pond systems, floating crab barrel culture, duck-cum-fish cage culture, hapa-based nursery rearing techniques, Pangas catfish (Pangasius pangasius) culture and the real-time AI-based water quality monitoring system. The farmers showed keen interest in these technologies and actively interacted with the scientists during the field visit to understand their practical applications. The programme provided an opportunity for the fishermen to gain first-hand knowledge of innovative aquaculture technologies and management practices.The event was coordinated by Shri Trivesh Mayekar, Dr. Sreekanth G. B., Scientists, ICAR-CCARI and Mr. Harshvardhan Shetye, Young Professional, ICAR-CCARI, Goa.