काणकोना, गोवा के जनजातीय किसानों हेतु एक्सपोज़र भ्रमण सह इनपुट वितरण कार्यक्रम

 

 

 

 

 

काणकोना, गोवा के जनजातीय किसानों हेतु एक्सपोज़र भ्रमण सह इनपुट वितरण कार्यक्रम

अनुसूचित जनजाति (ST) किसानों के लिए एक एक्सपोज़र भ्रमण सह कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), गोवा द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को संस्थान परिसर में टीएसपी (TSP) कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।

यह कार्यक्रम गोवा के काणकोना क्षेत्र के गाओडोंग्रिम ग्राम के इंद्रवाडा, चाल एवं भूपेर क्षेत्रों के किसानों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें गांव के विभिन्न हिस्सों से कुल 20 किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री त्रिवेश एस. मयेकर, वैज्ञानिक के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस पहल के उद्देश्यों एवं जनजातीय किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने में संस्थागत सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात श्री पायक पडकर ने किसानों को कृषि इनपुट वितरण एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के साथ एक अंतःक्रियात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े अपने अनुभव, समस्याएँ एवं भविष्य की आवश्यकताओं को साझा किया। इस संवाद ने किसानों को अपनी आवश्यकताओं को व्यक्त करने तथा यह सुझाव देने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया कि आईसीएआर–सीसीएआरआई किस प्रकार उनकी कृषि उत्पादकता एवं आजीविका में और सुधार कर सकता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को विभिन्न पौध सामग्री एवं कृषि इनपुट वितरित किए गए, जिनमें प्रत्येक किसान को करी पत्ता, जायफल, अमरूद एवं नारियल के 20-20 पौधे, इसके अतिरिक्त 40 आम के पौधे, 20 बोरी वर्मी कम्पोस्ट (100 किग्रा) तथा 200 किग्रा पीआरओएम (PROM) वितरित किया गया, जिसका उद्देश्य सतत बागवानी एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

इनपुट वितरण के पश्चात किसानों को आईसीएआर–सीसीएआरआई के जलीय कृषि प्रदर्शन इकाइयों का क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें विभिन्न नवाचारपूर्ण जलीय कृषि प्रणालियों एवं तकनीकों से अवगत कराया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • जलीय कृषि तालाब प्रणाली

  • फ्लोटिंग क्रैब बैरल कल्चर

  • डक-सह-फिश केज कल्चर

  • हापा आधारित नर्सरी पालन तकनीक

  • पंगास कैटफिश (Pangasius pangasius) पालन पद्धति

  • वास्तविक समय एआई आधारित जल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली

किसानों ने इन प्रदर्शित तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई तथा वैज्ञानिकों एवं तकनीकी कर्मचारियों के साथ सक्रिय संवाद करते हुए इनके व्यावहारिक उपयोग, प्रबंधन पद्धतियों एवं आजीविका संवर्धन की संभावनाओं को समझा।

यह कार्यक्रम किसानों को आधुनिक जलीय कृषि पद्धतियों एवं समेकित कृषि प्रणालियों के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने में उपयोगी सिद्ध हुआ, जिन्हें वे ग्राम स्तर पर अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

कार्यक्रम का समन्वयन श्री त्रिवेश मयेकर, वैज्ञानिक (मत्स्य आनुवंशिकी एवं प्रजनन), आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा द्वारा किया गया, जिसमें श्री पायक पडकर एवं श्री हर्षवर्धन शेट्ये द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

 

  Exposure Visit cum Input Distribution Programme for Tribal Farmers of Canacona, Goa

An exposure visit cum input distribution programme for Scheduled Tribe (ST) farmers was organized by ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR–CCARI), Goa, on 13th March 2026 at the institute campus under the TSP programme. The programme was conducted for farmers from Indrawada, Chal and Bhuper areas of Gaodongrim village in Canacona, Goa, with a total participation of 20 farmers from different parts of the village.The programme commenced with an address by Shri Trivesh S. Mayekar, Scientist who welcomed the participants and highlighted the objectives of the initiative and the importance of institutional support in strengthening the livelihoods of tribal farming communities. This was followed by an address by Shri Payak Padkar, who briefed the farmers about the distribution of agricultural inputs and the benefits of adopting improved farming practices.An interactive session with the farmers was also conducted, where participants shared their experiences, concerns and future requirements related to agriculture and allied activities. The interaction provided a valuable platform for farmers to express their needs and offer suggestions on how ICAR–CCARI could further support tribal farmers in improving their agricultural productivity and livelihood opportunities.As part of the programme, various planting materials and agricultural inputs were distributed among the farmers, including 20 saplings each of curry leaves, nutmeg, guava and coconut, along with 40 mango saplings and 20 bags of vermicompost (100 kg) and 200 kg PROM aimed at promoting sustainable horticulture and soil health management.

Following the distribution, the visiting farmers were taken for a field exposure visit to the aquaculture demonstration facilities at ICAR–CCARI. During the visit, they were introduced to several innovative aquaculture systems and technologies, including aquaculture pond systems, floating crab barrel culture, duck-cum-fish cage culture, hapa-based nursery rearing techniques, culture practices of Pangas catfish (Pangasius pangasius), and the real-time AI-based water quality monitoring system. The farmers showed keen interest in the technologies demonstrated and actively interacted with the scientists and technical staff to understand the practical applications, management practices and potential benefits of these systems for livelihood enhancement.The programme provided the farmers with an opportunity to gain first-hand knowledge about modern aquaculture practices and integrated farming approaches that could be adopted at the village level. The event was coordinated by Shri Trivesh Mayekar, Scientist (Fish Genetics & Breeding), ICAR–CCARI, Goa, with technical support from Shri Payak Padkar and Mr. Harshvardhan Shetye.