कर्नाटक के होन्नावर एवं कुंडापुर में जलवायु-लचीली केज मत्स्य पालन पद्धतियों पर किसान संवाद सत्

 

 

 

 

 

 

कर्नाटक के होन्नावर एवं कुंडापुर में जलवायु-लचीली केज मत्स्य पालन पद्धतियों पर किसान संवाद सत्

(एडीबी वित्तपोषित परियोजना: “लघुधारक मत्स्य पालन में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन हेतु क्षमता निर्माण” के अंतर्गत)

 

    एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा वित्तपोषित “लघुधारक मत्स्य पालन में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन हेतु क्षमता निर्माण” परियोजना के अंतर्गत अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों के क्रम में 13 अप्रैल 2026 को तटीय कर्नाटक में एशियन सीबास (Lates calcarifer) केज मत्स्य पालन से जुड़े लघुधारक मछुआरों के लिए दो संवाद सत्र आयोजित किए गए। पहला सत्र सहायक निदेशक, मत्स्य पालन, होन्नावर के कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें 30 सक्रिय मछुआरों ने भाग लिया, जबकि दूसरा सत्र नाडा डोनी भवन, उप्पुंडा, कुंडापुर में आयोजित किया गया, जिसमें 26 मछुआरों की सहभागिता रही। इस प्रकार दोनों स्थलों पर कुल 56 मछुआरों ने भाग लिया।

    इन सत्रों का संचालन भा.कृ.अनु.प.–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), गोवा के डॉ. त्रिवेश एस. मायकर, वैज्ञानिक (मत्स्य आनुवंशिकी एवं प्रजनन) तथा डॉ. जी.बी. श्रीकांत, वरिष्ठ वैज्ञानिक (मत्स्य संसाधन प्रबंधन) द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग टेरी, गोवा के डॉ. एलरॉय जो परेरा, एसोसिएट फेलो द्वारा प्रदान किया गया तथा समन्वय श्री अभिषेक केंगनाल, राज्य स्तरीय समन्वयक (कर्नाटक), टेरी द्वारा किया गया। होन्नावर सत्र में सहायक निदेशक (मत्स्य पालन) श्री चेतन ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

    कार्यक्रम में जलवायु-लचीले मत्स्य पालन पर प्रारंभिक तकनीकी प्रस्तुति, सतत मत्स्य प्रबंधन पर विशेषज्ञ व्याख्यान तथा क्षेत्रीय चुनौतियों पर आधारित संरचित संवाद शामिल था। प्रमुख तकनीकी विषयों में रोग प्रबंधन एवं एक्टोपैरासाइट नियंत्रण, फीड कन्वर्ज़न रेशियो (FCR) का अनुकूलन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज एवं अभ्यस्तीकरण प्रक्रियाएं, जल गुणवत्ता निगरानी, केज स्थापना हेतु वैज्ञानिक स्थल चयन, तथा पर्ल स्पॉट (Etroplus suratensis) के माध्यम से जैविक केज सफाई जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीकें सम्मिलित थीं। इसके अतिरिक्त मत्स्य एवं मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण पर भी चर्चा की गई। होन्नावर में इनडोर सत्र के साथ-साथ सक्रिय केज इकाइयों का फील्ड भ्रमण भी आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों ने वास्तविक परिस्थितियों में केज स्थापना, स्टॉकिंग, फीडिंग, जाल रखरखाव एवं स्वास्थ्य प्रबंधन का अवलोकन किया।

    इन संवाद सत्रों से क्षमता निर्माण, ज्ञान प्रसार एवं संस्थागत सहयोग सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हुए। कुल 56 मछुआरों को जलवायु-लचीली केज मत्स्य पालन तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला, जिससे रोग प्रबंधन, उचित स्टॉकिंग घनत्व एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन के प्रति उनकी समझ में वृद्धि हुई। कार्यक्रम ने मछुआरों एवं वैज्ञानिकों के बीच संवाद को सशक्त किया तथा ICAR–CCARI, टेरी, गोवा एवं कर्नाटक मत्स्य विभाग के बीच सहयोग को और मजबूत किया।

    मछुआरों में नवीन तकनीकों जैसे एकीकृत मत्स्य पालन प्रणाली, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग उपकरणों एवं सतत पद्धतियों को अपनाने के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़ी। साथ ही मूल्य संवर्धन एवं बाजार संपर्क से आय वृद्धि के अवसरों को भी बढ़ावा मिला। इन सत्रों के सफल आयोजन ने तटीय क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन हेतु किसानों की क्षमता निर्माण के प्रति ICAR–CCARI की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।

 
 

Farmers’ interaction sessions on climate-resilient cage aquaculture practices at Honnavara and Kundapura, Karnataka

(Under ADB-Funded Project: “Building Capacity for Climate Change Adaptation in Smallholder Fish Farming”)

In pursuance of the research and capacity-building mandate under the Asian Development Bank (ADB)-funded project titled “Building Capacity for Climate Change Adaptation in Smallholder Fish Farming,” two Interaction Sessions were conducted on 13 April 2026 in coastal Karnataka, targeting smallholder fish farmers engaged in Asian Seabass (Lates calcarifer) cage culture. The first session was held at the Office of the Assistant Director of Fisheries, Honnavara, with participation of 30 active fish farmers, and the second at Nada Doni Bhavana, Uppunda, Kundapura, with 26 farmers—bringing the combined participation to 56 farmers across both locations. The sessions were led by Dr. Trivesh S. Mayekar, Scientist (Fish Genetics & Breeding) and Dr. G.B. Sreekanth, Senior Scientist (Fisheries Resource Management), ICAR–CCARI, with technical support from Dr. Elroy Joe Pereira, Associate Fellow, TERI, Goa, and coordination by Shri Abhishek Kenganal, State Level Coordinator (Karnataka), TERI. Shri Chetan, Assistant Director of Fisheries, Honnavara, additionally facilitated the Honnavara session. The scientific programme comprised an inaugural technical overview on climate-resilient aquaculture, expert presentations on sustainable fisheries management, and a structured interactive discussion addressing key field-level challenges. Technical areas covered included disease management and ectoparasite control in cage culture, Feed Conversion Ratio (FCR) optimization and feed management, fish seed quality and acclimatization protocols, water quality monitoring, scientific site selection criteria for cage installations, and biological cage cleaning using Pearl Spot (Etroplus suratensis) as an eco-friendly biofouling control measure. Value addition and post-harvest processing of fish and fishery products were also discussed as strategies to enhance income and market competitiveness. At Honnavara, the indoor sessions were supplemented by an on-site field exposure visit to active cage culture units, where participants observed cage installation, stocking practices, feeding schedules, net maintenance, and health management protocols under real operational conditions.

The interaction sessions yielded significant outcomes in terms of capacity building, knowledge dissemination, and institutional linkage strengthening. A total of 56 fish farmers received hands-on technical guidance on climate-resilient cage aquaculture practices, with enhanced understanding of scientific disease management, optimal stocking density, and water quality monitoring. The programme strengthened farmer–scientist linkages by facilitating direct engagement between coastal farming communities and the scientific community of ICAR–CCARI, while also reinforcing institutional collaboration with TERI, Goa, and the Karnataka Department of Fisheries. Farmers demonstrated increased awareness and interest in adopting innovative aquaculture technologies, including integrated culture systems and real-time monitoring tools, alongside sustainable practices such as biological cage cleaning. The sessions promoted livelihood improvement strategies through value addition and market linkage awareness, contributing to the project’s overarching objectives of enhancing aquaculture productivity, promoting sustainable coastal livelihoods, and building technical capacity among active fishermen through experiential learning and scientific knowledge transfer. The successful conduct of both sessions reaffirms ICAR–CCARI’s commitment to its capacity-building of farmers for livelihood enhancement in the coastal region.