आईसीएआर–सीसीएआरआई द्वारा गोवा में सतत तटीय आजीविका के नए अवसर के रूप में जलीय-कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर–सीसीएआरआई द्वारा गोवा में सतत तटीय आजीविका के नए अवसर के रूप में जलीय-कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा

   

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–सीसीएआरआई), गोवा द्वारा आईसीएआर की वन टीम–वन टास्क (OTOT) गतिविधि “तटीय क्षेत्र के लिए कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन मॉडल का विकास” के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को संस्थान परिसर में “जलीय-कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा” विषय पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को जलीय कृषि आधारित पर्यटन एवं एकीकृत कृषि प्रणाली की संभावनाओं से परिचित कराना था, ताकि वैज्ञानिक जलीय कृषि, मनोरंजक मत्स्य आखेट तथा एकीकृत कृषि पद्धतियों के माध्यम से सतत तटीय आजीविका एवं कृषि आय के विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।

    श्री त्रिवेश एस. मायकर, वैज्ञानिक (मत्स्य प्रजनन एवं आनुवंशिकी), आईसीएआर–सीसीएआरआई ने संस्थान के प्रायोगिक तालाबों में संचालित विभिन्न मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें अनुकूल मछली प्रजातियों का मिश्रित पालन, मौसमी सीबास पालन तथा तैरते पिंजरों में मत्स्य पालन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से जलीय पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, जहाँ पर्यटकों को जलीय कृषि की विभिन्न प्रक्रियाओं को देखने तथा कांटा-बंसी से मछली पकड़ने जैसी मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

    उन्होंने पपीता, अनानास, केला एवं चारा फसलों को जलीय कृषि के साथ एकीकृत करते हुए एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) मॉडल का प्रदर्शन किया। इस दौरान भूमि के कुशल उपयोग, संसाधनों के पुनर्चक्रण तथा कृषि आय के विविधीकरण के अवसरों पर प्रकाश डाला गया। मनोरंजक मत्स्य आखेट का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को जलीय कृषि आधारित कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन के संभावित आकर्षण के रूप में इस गतिविधि की उपयोगिता समझने का अवसर मिला।

    श्री मनोहरा के.के., प्रधान वैज्ञानिक (पादप प्रजनन), आईसीएआर–सीसीएआरआई ने गोवा में धान की खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान द्वारा विकसित धान की किस्मों, जिनमें गोवा धान-1, गोवा धान-2, गोवा धान-3 एवं गोवा धान-5 शामिल हैं, के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने इन किस्मों की स्थानीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुकूलता तथा पारंपरिक धान की खेती एवं कृषि विरासत को कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन के साथ एकीकृत करने की संभावनाओं पर जोर दिया।

    कार्यशाला में जलीय पर्यटन, वैज्ञानिक जलीय कृषि, मनोरंजक मत्स्य आखेट, एकीकृत कृषि प्रणाली तथा पारंपरिक धान की खेती को एक साथ जोड़कर गोवा में सतत तटीय आजीविका को बढ़ावा देने एवं किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित करने की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।

    कार्यक्रम का समन्वयन श्री त्रिवेश एस. मायकर, वैज्ञानिक (मत्स्य प्रजनन एवं आनुवंशिकी), डॉ. श्रीकांत जी. बी., श्री आरोन वालेस तथा श्री मृदुल पेंडुरकर, यंग प्रोफेशनल-I, आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा द्वारा किया गया।

 

ICAR–CCARI Promotes Aqua-Agro-Eco-Tourism as a New Avenue for Sustainable Coastal Livelihoods in Goa

The ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR–CCARI), Goa, organised a field-level workshop on “Promoting Aqua Agro-Eco-Tourism” on 23rd October 2026 at the institute under the ICAR One Team–One Task (OTOT) activity, “Development of Agro-Ecotourism Models for the Coastal Region.” A total of 10 participants attended the programme. The workshop aimed to familiarise farmers with the potential of aquaculture-based tourism and integrated farming as avenues for sustainable coastal livelihoods and farm income diversification through scientific aquaculture, recreational fishing and integrated farming practices. Shri Trivesh S. Mayekar, Scientist (Fish Breeding and Genetics), ICAR–CCARI, explained the fisheries and aquaculture activities undertaken in the institute’s experimental ponds, including polyculture of compatible fish species, seasonal seabass culture and floating-cage culture. He highlighted the potential of these activities to support aqua tourism by offering visitors opportunities to observe aquaculture practices and participate in recreational activities such as angling. He demonstrated an Integrated Farming System (IFS) model integrating papaya, pineapple, banana and fodder crops with aquaculture, highlighting efficient land utilisation, resource recycling and opportunities for farm income diversification. A practical angling demonstration further familiarised participants with recreational fishing as a potential attraction for aquaculture-based agro-eco-tourism.

Shri Manohara K.K. Principal Scientist (Plant Breeding), ICAR–CCARI, highlighted the importance of paddy cultivation in Goa and briefed farmers on institute-developed rice varieties, including Goa Dhan-1, Goa Dhan-2, Goa Dhan-3 and Goa Dhan-5. He emphasised their suitability for local agro-climatic conditions and the potential to integrate traditional rice cultivation and heritage farming into agro-eco-tourism. The workshop highlighted the potential of integrating aqua tourism, scientific aquaculture, recreational fishing, integrated farming and traditional rice cultivation to promote sustainable coastal livelihoods and generate additional income opportunities for farmers in Goa. The programme was coordinated by Shri Trivesh S. Mayekar, Scientist (Fish Breeding and Genetics); Dr. Sreekanth G. B.; Shri Aaron Vales; and Shri Mrudul Pendurkar, Young Professional-I, ICAR–CCARI, Goa.