आईसीएआर–सीसीएआरआई द्वारा गोवा में कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन पर कार्यशाला का आयोजन

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर–सीसीएआरआई द्वारा गोवा में कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन पर कार्यशाला का आयोजन

 

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–सीसीएआरआई), गोवा द्वारा आईसीएआर की वन टीम–वन टास्क (OTOT) पहल के अंतर्गत 19 अक्टूबर 2026 को “कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन (Agro-Eco-Tourism)” विषय पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईसीएआर–केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (आईसीएआर–सीआईएफई), मुंबई के मत्स्य पालन (एक्वाकल्चर) विषय के 20 पीएच.डी. शोधार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 12 पुरुष एवं 8 महिला प्रतिभागी शामिल थे।

    श्री त्रिवेश एस. मायकर, वैज्ञानिक, आईसीएआर–सीसीएआरआई ने कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन (AET) के विभिन्न मॉडलों, सतत जलीय कृषि प्रौद्योगिकियों तथा एकीकृत कृषि प्रणालियों पर तकनीकी व्याख्यान दिया। इस सत्र में गोवा के खाजन भूमि पारिस्थितिकी तंत्र के पारिस्थितिक एवं कृषि संबंधी महत्व, पारंपरिक कृषि पद्धतियों, प्रचलित धान की किस्मों तथा कृषि उत्पादकता और तटीय आजीविका को बनाए रखने से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय शिक्षा तथा प्रकृति-आधारित आजीविका के विविधीकरण के संदर्भ में खाजन भूमि आधारित कृषि-पारिस्थितिकी पर्यटन एवं मैंग्रोव भ्रमण की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

    तकनीकी चर्चा के दौरान विविध जलीय कृषि गतिविधियों, जैसे बैरल आधारित केकड़ा पालन, झींगा पालन, ग्रीन मसल (Perna viridis) पालन तथा एशियन सीबास (Lates calcarifer) पालन की जानकारी दी गई। इन गतिविधियों में संसाधनों के कुशल उपयोग एवं सतत उत्पादन प्रणालियों पर विशेष जोर दिया गया।

    इसके पश्चात प्रतिभागियों ने आईसीएआर–सीसीएआरआई के मत्स्य फार्म का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें जलीय कृषि एवं एकीकृत कृषि प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक क्रियान्वयन का अवलोकन कराया गया। श्री त्रिवेश एस. मायकर ने तालाब आधारित मिश्रित मत्स्य पालन का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मछली प्रजातियों के एक साथ पालन तथा तालाब में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग में उनकी पूरक भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पपीता, अनानास एवं केले जैसी फल फसलों तथा तालाब की मेड़ों पर चारा वनस्पतियों को सम्मिलित करते हुए एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) मॉडल का भी प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से तालाब के आसपास उपलब्ध भूमि के उत्पादक उपयोग तथा कृषि उत्पादन के विविधीकरण को प्रदर्शित किया गया।

    डॉ. श्रीकांत जी. बी. ने तैरते हुए बतख पिंजरा प्रणाली (Floating Duck-Cage System) का प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे पशुधन एवं जलीय कृषि के एकीकृत मॉडल के रूप में समझाते हुए बताया कि यह तटीय समुदायों के लिए एक उपयुक्त एवं किफायती आजीविका विविधीकरण रणनीति हो सकती है। इस प्रणाली में बतख पालन को मत्स्य पालन के साथ एकीकृत कर संसाधनों का कुशल उपयोग तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।

    समग्र रूप से, इस कार्यशाला ने तटीय कृषि, जलीय कृषि, जैव विविधता संरक्षण एवं पारिस्थितिकी पर्यटन के एकीकरण के माध्यम से सतत संसाधन प्रबंधन तथा गोवा के तटीय क्षेत्रों में आजीविका की सुदृढ़ता को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक ज्ञान एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।

    इस कार्यक्रम का समन्वयन श्री त्रिवेश एस. मायकर, वैज्ञानिक (FGB), डॉ. श्रीकांत जी. बी., श्री आरोन वालेस तथा श्री मृदुल पेंडुरकर, यंग प्रोफेशनल-I, आईसीएआर–सीसीएआरआई, गोवा द्वारा किया गया।

 

ICAR-CCARI Organised Workshop on Agro-Eco-Tourism in Goa

The ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR–CCARI), Goa, organised a field workshop on “Agro-Eco-Tourism” on 19 October 2026 under the ICAR One Team–One Task (OTOT) initiative. The programme was attended by 20 PhD research scholars in Aquaculture from ICAR–Central Institute of Fisheries Education (ICAR–CIFE), Mumbai, comprising 12 male and 8 female participants. Shri Trivesh S. Mayekar, Scientist, ICAR–CCARI, delivered a technical session on agro-ecotourism (AET) models, sustainable aquaculture technologies and integrated farming approaches. The session examined the ecological and agricultural significance of Goa’s Khazan land ecosystems, traditional farming practices, cultivated rice varieties and the challenges associated with sustaining agricultural productivity and coastal livelihoods. The session discussed the potential of Khazan-based agro-ecotourism and mangrove walks in the context of biodiversity conservation, environmental education, and nature-based livelihood diversification. The technical deliberations also covered diversified aquaculture practices, including barrel-based crab culture, shrimp farming, green mussel (Perna viridis) culture, and Asian seabass (Lates calcarifer) culture, with an emphasis on resource-use efficiency and sustainable production systems.

Subsequently, the participants visited the Fisheries Farm at ICAR–CCARI to observe the practical implementation of aquaculture and integrated farming technologies. Shri Trivesh S. Mayekar demonstrated Pond-based fish polyculture, highlighting the culture of multiple fish species and their complementary roles in enhancing the utilisation of available pond resources. He also showcased an integrated farming system (IFS) model incorporating fruit crops, including papaya, pineapple and banana, and fodder vegetation along pond embankments to demonstrate the productive utilisation of pond peripheries and diversification of farm outputs. Dr. Sreekanth G. B. demonstrated the floating duck-cage system as an integrated livestock–aquaculture model, explaining its potential as a suitable and cost-effective livelihood diversification strategy for coastal communities through efficient resource utilisation, integration of duck rearing with fish farming, and enhanced farm productivity. Overall, the workshop facilitated the exchange of scientific knowledge on integrating coastal agriculture, aquaculture, biodiversity conservation and ecotourism to strengthen sustainable resource management and livelihood resilience in Goa’s coastal landscapes. The programme was coordinated by Shri Trivesh S. Mayekar, Scientist (FGB), Dr. Sreekanth G. B., Mr. Aaron Vales and Mr. Mrudul Pendurkar, Young Professional-I, ICAR–CCARI, Goa.