क्वेरीम, फोंडा में सतत पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य पर सामुदायिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

 

 

 

 

क्वेरीम, फोंडा में सतत पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य पर सामुदायिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

    “मेरा गांव मेरा गौरव (एमजीएमजी)” पहल के अंतर्गत 29 अप्रैल 2026 को क्वेरीम, फोंडा में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने हेतु एक अंतरविषयी प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन विशेषज्ञों की टीम—डॉ. श्रीपाद भट, वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अर्थशास्त्र), डॉ. शिरीष डी. नरनवरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक (पशु चिकित्सा रोगविज्ञान) तथा श्री राहुल कुलकर्णी, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी (मृदा विज्ञान)—द्वारा किया गया, जिससे कृषि प्रबंधन के प्रति समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर क्वेरीम ग्राम पंचायत के अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही, जो वैज्ञानिक संस्थान एवं स्थानीय शासन के बीच जमीनी स्तर पर व्यवहार परिवर्तन हेतु सहयोगात्मक प्रयास को दर्शाती है।

    कार्यक्रम में 20 प्रगतिशील किसानों (10 पुरुष एवं 10 महिला) ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था, जिससे अत्यधिक रासायनिक उपयोग को रोका जा सके तथा मृदा उर्वरता एवं उत्पादकता को बनाए रखा जा सके।

    श्री राहुल कुलकर्णी ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग के महत्व पर तकनीकी जानकारी दी, जबकि डॉ. श्रीपाद भट ने इनपुट उपयोग दक्षता बढ़ाकर कृषि लाभप्रदता में सुधार के आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला।

    “वन हेल्थ” दृष्टिकोण को समाहित करते हुए, डॉ. शिरीष डी. नरनवरे ने मृदा गुणवत्ता एवं पशुधन स्वास्थ्य के बीच महत्वपूर्ण संबंधों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि संतुलित मृदा पोषण पशुओं में खनिज कमी की रोकथाम में सहायक होता है।

    किसानों को जैविक एवं वैकल्पिक कृषि पद्धतियों जैसे बायोमास पुनर्चक्रण, वर्मी कम्पोस्ट तथा जीवामृत के उपयोग की जानकारी भी दी गई, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सके।

    वैज्ञानिकों, स्थानीय अधिकारियों एवं किसानों के बीच इस प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से कार्यक्रम ने क्वेरीम क्षेत्र में कृषि पारिस्थितिकी तंत्र की दीर्घकालिक पारिस्थितिक एवं आर्थिक स्थिरता हेतु वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जागरूकता का सफल प्रसार किया।

 

Community Outreach and Training Programme on Sustainable Nutrient Management and Soil Healthat Querim, Ponda

An interdisciplinary training-cum-awareness programme was organized at Querim, Ponda, under the Mera Gaon Mera Gaurav (MGMG) initiative, specifically targeting the adoption of balanced fertilizer use and sustainable agricultural practices on 29 April 2026. The programme was successfully conducted by a team of experts including Dr. Shripad Bhat, Senior Scientist (Agricultural Economics), Dr. Shirish D. Narnaware, Senior Scientist (Veterinary Pathology), and Mr. Rahul Kulkarni, Assistant Chief Technical Officer (Soil Science), ensuring a holistic approach to farm management. The event was supported by the active presence of the officials from the Village Panchayat of Querim, demonstrating a collaborative effort between scientific institution and local governance to drive grassroots behavioral change.The session witnessed active participation from 20 progressive farmers, includinng10 male and 10 female farmers. The primary objective of the programme was to educate farmers on the judicious application of fertilizers to prevent excessive chemical usage while maintaining soil fertility and productivity. Mr. Rahul Kulkarni provided technical insights into soil health management and the importance of soil-test-based applications, while Dr. Shripad Bhat emphasized the economic advantages of improving input-use efficiency to enhance overall farm profitability.Integrating a "One Health" perspective, Dr. Shirish D. Narnaware sensitized the participants on the critical linkages between soil quality and livestock health, explaining how balanced soil nutrition serves as a preventative measure against mineral deficiencies in cattle. Farmers were also introduced to alternative agricultural practices, including biomass recycling and the application of organic amendments like vermicompost and Jeevamrut, to reduce their dependency on chemical fertilizers. By facilitating this direct interaction between scientists, local officials, and the farming community, the programme successfully disseminated evidence-based advocacy for the long-term ecological and economic sustainability of the agricultural ecosystem in Querim.