आईसीएआर-सीसीएआरआई, केवीके उत्तर गोवा द्वारा सतत कृषि हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

 

 

 

 

आईसीएआर-सीसीएआरआई, केवीके उत्तर गोवा द्वारा सतत कृषि हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित

 

    आईसीएआर–कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), उत्तर गोवा द्वारा, आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत, 27 अप्रैल 2026 को उत्तर गोवा के तिसवाड़ी तालुका के तिवरेम गांव में “सतत कृषि हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (INM)” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को कार्बनिक एवं अकार्बनिक पोषक स्रोतों के संतुलित एवं कुशल उपयोग के महत्व से अवगत कराना था, जिससे मृदा उर्वरता बनाए रखते हुए फसल उत्पादकता में वृद्धि और सतत कृषि को बढ़ावा मिल सके।

    कार्यक्रम में किसानों को गोवा की लेटराइट मृदा, अम्लीय परिस्थितियों तथा अधिक वर्षा की स्थिति में वार्षिक एवं बहुवर्षीय फसलों की उत्पादकता बनाए रखने में INM की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि धान, सब्जियां, दलहन, मक्का, रागी तथा चारा फसलों में भारी वर्षा के कारण पोषक तत्वों का ह्रास होता है और उर्वरकों की दक्षता कम हो जाती है। ऐसे में रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ गोबर की खाद, कम्पोस्ट, वर्मी-कम्पोस्ट, हरी खाद, फसल अवशेष पुनर्चक्रण तथा जैव उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया गया।

    धान की खेती में सेसबानिया द्वारा हरी खाद, एजोला का समावेशन तथा उर्वरकों का विभाजित प्रयोग मृदा उर्वरता बढ़ाने एवं उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में सहायक बताया गया, जबकि सब्जियों एवं दलहनों में INM से फसल की गुणवत्ता एवं लाभप्रदता में वृद्धि होती है। नारियल, काजू एवं मसालों जैसी बहुवर्षीय फसलों में हरी पत्ती खाद, मल्चिंग एवं जैविक अवशेषों का पुनर्चक्रण वर्षा आधारित परिस्थितियों में मृदा नमी, सूक्ष्मजीव गतिविधि एवं पोषक तत्व उपलब्धता को बढ़ाता है।

    कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि INM जलवायु अनुकूलन क्षमता को सुदृढ़ करता है, पर्यावरण प्रदूषण को कम करता है तथा गोवा में दीर्घकालिक खाद्य एवं आजीविका सुरक्षा के लिए सतत कृषि को समर्थन देता है। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान किसानों ने अपने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    इस कार्यक्रम में कुल 16 प्रतिभागियों (5 पुरुष एवं 11 महिला) ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. संजयकुमार विठ्ठलराव उधारवार, विषय विशेषज्ञ (पशु विज्ञान) एवं डॉ. एन. बोम्मायासामी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, आईसीएआर-केवीके, उत्तर गोवा द्वारा किया गया।

 

 

Integrated Nutrient Management for Sustainable Agriculture organized by ICAR-CCARI, KVK North Goa

ICAR-Krishi Vigyan Kendra, under the aegis of ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute, organised an awareness programme on “Integrated Nutrient Management for Sustainable Agriculture” at Tivrem village in Tiswadi taluka, North Goa, on April 27, 2026. The programme was held under the National Awareness Campaign on Soil Health Management and the balanced use of fertilizers, with the main objective of creating awareness among farmers about the importance of the balanced and efficient use of organic and inorganic nutrient sources for maintaining soil fertility, improving crop productivity, and promoting sustainable agriculture.

    Farmers were sensitised to the importance of Integrated Nutrient Management in sustaining productivity of both annual and perennial crops in Goa under its lateritic soils, acidic conditions, and heavy monsoon rainfall. Experts explained that in crops such as paddy, vegetables, pulses, maize, finger millet, and fodder crops, heavy rains often lead to nutrient losses and reduced fertilizer efficiency. They emphasised the balanced use of chemical fertilizers along with farmyard manure, compost, vermicompost, green manuring, crop residue recycling, and biofertilizers to improve soil health and crop yield. In paddy, practices like Sesbania green manuring, azolla incorporation, and split fertilizer application help enhance soil fertility and reduce fertilizer dependence, while in vegetables and pulses, INM improves crop quality and profitability. In perennial crops like coconut, cashew, and spices, green leaf manuring, mulching, and organic residue recycling improve soil moisture, microbial activity, and nutrient availability, especially under rainfed conditions. The programme also highlighted that INM strengthens climate resilience, reduces environmental pollution, and supports sustainable agriculture for long-term food and livelihood security in Goa. The interactive session allowed farmers to discuss field-level issues and seek expert guidance on nutrient management and soil health improvement. A total of 16 participants, including 5 men and 11 women, attended the programme. The programme was coordinated by Dr. Sanjaykumar Vithalrao Udharwar, SMS (Animal Science), and Dr. N. Bommayasamy, Senior Scientist and Head, ICAR-KVK, North Goa.