आईसीएआर-सीसीएआरआई, गोवा में स्वदेशी गोमांचली भैंस के नस्ल सत्यापन हेतु आईसीएआर-एनबीएजीआर, करनाल के विशेषज्ञ दल का दौरा
आईसीएआर–राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (ICAR-NBAGR), करनाल के विशेषज्ञों के एक दल ने 21 से 23 जुलाई, 2026 के दौरान गोवा का दौरा कर प्रस्तावित गोमांचली भैंस, जो गोवा की एक स्थानीय अवर्णित (Non-descript) स्वदेशी भैंस आबादी है, का नस्ल सत्यापन (Breed Verification) किया। यह कार्य इसके नस्ल पंजीकरण (Breed Registration) की प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पन्न किया गया।
एनबीएजीआर के विशेषज्ञ दल में डॉ. आर. एस. कटारिया (प्रधान वैज्ञानिक) तथा डॉ. अमोद कुमार (वरिष्ठ वैज्ञानिक) शामिल थे। उनके साथ आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI), पुराना गोवा के वैज्ञानिक डॉ. अमिय रंजन साहू, डॉ. शिरीष डी. नर्नावरे, डॉ. गोकुलदास पी. पी., डॉ. निबेदिता नायक एवं डॉ. संजयकुमार उधारवार भी उपस्थित रहे। नस्ल सत्यापन का कार्य पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग, गोवा सरकार तथा भैंस पालक किसानों के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय से सम्पन्न हुआ।
तीन दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विशेषज्ञ दल ने गोवा के प्रमुख भैंस प्रजनन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साल्सेट, केपे, सांगे, बिचोलिम, पेरनेम, बार्देज़, तिसवाड़ी, फोंडा तथा सत्तारी तालुकों के प्रतिनिधि भैंस पालन करने वाले गांवों का दौरा किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने भैंस पालक किसानों से व्यापक संवाद स्थापित किया तथा पशुओं का परीक्षण कर उनकी बाह्य आकृति संबंधी विशेषताओं (Phenotypic Characteristics), भौगोलिक वितरण, प्रबंधन पद्धतियों तथा नस्ल की विशिष्ट विशेषताओं का मूल्यांकन किया।
विशेषज्ञ दल ने किसानों के साथ विस्तृत चर्चा कर नस्ल-विशिष्ट लक्षणों, उत्पादन एवं प्रबंधन पद्धतियों तथा स्थानीय स्वदेशी भैंस आबादी के सामाजिक एवं आर्थिक महत्व का दस्तावेजीकरण किया। क्षेत्रीय अवलोकनों एवं हितधारकों के साथ हुई सहभागिता से प्राप्त जानकारी प्रस्तावित गोमांचली भैंस के मूल्यांकन एवं इसे पंजीकरण के माध्यम से एक विशिष्ट नस्ल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने हेतु महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
क्षेत्रीय सत्यापन का सफलतापूर्वक सम्पन्न होना गोमांचली भैंस को गोवा की एक विशिष्ट स्वदेशी भैंस नस्ल के रूप में मान्यता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि आईसीएआर-सीसीएआरआई, आईसीएआर-एनबीएजीआर तथा पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग, गोवा सरकार के संयुक्त प्रयासों को भी सुदृढ़ करती है, जो राज्य के बहुमूल्य देशी पशुधन आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ICAR-CCARI, Goa hosts expert team
from ICAR-NBAGR, Karnal for breed verification of indigenous
Gomanchali buffalo in Goa
A team of experts from the ICAR–National Bureau of Animal
Genetic Resources (ICAR-NBAGR), Karnal, visited Goa during 21–23
July 2026 for the breed verification of the proposed Gomanchali
buffalo, a non-descript indigenous buffalo population of Goa, as
part of its breed registration process.The NBAGR team,
comprising Dr. R. S. Kataria (Principal Scientist) and Dr. Amod
Kumar (Senior Scientist) was accompanied by the ICAR–Central
Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Old Goa
team consisting of Dr. Amiya Ranjan Sahu, Dr. Shirish D.
Narnaware, Dr. Gokuldas P. P, Dr Nibedita Nayak and Dr.
Sanjaykumar Udharwar. The breed verification was carried out
with the active coordination and support from the Department of
Animal Husbandry & Veterinary Services, Government of Goa, and
buffalo rearing farmers.
During the three-day field visit, the expert team visited
representative buffalo-rearing villages across the major
breeding tract of Goa covering Salcete, Quepem, Sanguem,
Bicholim, Pernem, Bardez, Tiswadi, Ponda and Sattari talukas.
The expert team interacted with buffalo rearing farmers and
examined the animals to assess their phenotypic characteristics,
geographical distribution, management practices, and unique
breed attributes.The team interacted extensively with buffalo
farmers to document breed-specific characteristics, production
and management practices, and the socio-economic importance of
the indigenous buffalo population. The field observations and
stakeholder interactions could generate valuable scientific
evidence to support the evaluation and national recognition of
the proposed Gomanchali buffalo as a distinct breed through its
registration.
The successful completion of the field verification represents a
significant step towards the recognition of the Gomanchali
buffalo as a distinct indigenous buffalo breed of Goa and
reinforces the collaborative efforts of ICAR-CCARI, ICAR-NBAGR,
and the Department of Animal Husbandry & Veterinary Services,
Government of Goa, in conserving the state's valuable native
livestock genetic resources.