महिला सशक्तिकरण के लिए गोवा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से ICAR-CCARI, गोवा द्वारा वैज्ञानिक कुक्कुट पालन पर प्रशिक्षण आयोजित

 

 

 

 

 

 
 

महिला सशक्तिकरण के लिए गोवा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से ICAR-CCARI, गोवा द्वारा वैज्ञानिक कुक्कुट पालन पर प्रशिक्षण आयोजित

 

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–CCARI), गोवा द्वारा 17–18 नवंबर 2026 के दौरान आजीविका सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ‘वैज्ञानिक कुक्कुट पालन’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को गोवा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (GSRLM), ग्रामीण विकास विभाग, गोवा सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों एवं ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों के ज्ञान एवं कौशल को वैज्ञानिक कुक्कुट उत्पादन, आय सृजन तथा पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ाना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 43 महिला किसानों ने भाग लिया।

    उद्घाटन सत्र में डॉ. परवीन कुमार, निदेशक, ICAR-CCARI ने ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा महिलाओं को सतत आय-सृजन गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाने में वैज्ञानिक कुक्कुट पालन के महत्व पर जोर दिया। डॉ. निबेदिता नायक, वैज्ञानिक (कुक्कुट विज्ञान) एवं सह-नोडल अधिकारी, कृषि में लैंगिक अनुसंधान (Gender Research in Agriculture) ने प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी।

    तकनीकी सत्रों में कुक्कुट की नस्लों, आवास व्यवस्था, आहार प्रबंधन, स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम, प्रजनन प्रबंधन, एकीकृत कृषि प्रणाली, हैचरी प्रबंधन तथा अपशिष्ट उपयोग जैसे विषयों को शामिल किया गया। फार्म प्रबंधन, टीकाकरण, जैव सुरक्षा उपायों, चूजों के अंडों से निकलने की प्रक्रिया (हैचिंग) तथा आहार तैयार करने आदि पर व्यावहारिक प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिससे महिला किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के सतत उपयोग के महत्व से भी अवगत कराया गया। इसके अंतर्गत कुशल सिंचाई पद्धतियों, वर्षा जल संचयन तथा बेहतर जल प्रबंधन तकनीकों के माध्यम से कृषि उत्पादन के लिए दीर्घकालिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    कार्यक्रम का समापन महिला किसानों को व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने तथा सफल कुक्कुट उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए किया गया। ग्रामीण आजीविका में उनके योगदान को उचित पहचान एवं सम्मान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय ICAR-CCARI, गोवा की डॉ. निबेदिता नायक, डॉ. अमिया रंजन साहू, डॉ. एस.वी. उधारवार एवं डॉ. शिरीष नार्नावरे तथा GSRLM की ओर से डॉ. ढिल्लों वेलिप द्वारा किया गया।

 

ICAR-CCARI, Goa Organized Training on Scientific Poultry Farming for Women Empowerment in Collaboration with Goa State Rural Livelihood Mission

    ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute, Goa, organized two days training programme on ‘Scientific Poultry Farming’ for Livelihood Security and Women Empowerment during 17-18 November 2026. The programme was sponsored by the Goa State Rural Livelihood Mission (GSRLM), Department of Rural Development, Government of Goa, with the objective of enhancing the knowledge and skills of women farmers and rural self-help groups (SHGs) in scientific poultry production, income generation and nutritional security. In this training, total 43 women farmers attend the program.

    In the inaugural session Dr. Parveen Kumar, Director, ICAR-CCARI emphasized the importance of scientific poultry farming in strengthening rural livelihoods and empowering women through sustainable income-generating activities. Dr. Nibedita Nayak, Scientist (Poultry Science) and Co-Nodal Officer, Gender Research in Agriculture, welcomed the participants and briefed the gathering on the objectives and significance of the training programme.

    The technical sessions covered poultry breeds, housing, feeding, health, disease prevention, reproductive management, integrated farming systems, hatchery practices, and waste utilization. Practical demonstrations on farm management, vaccination, biosecurity measures, hatching of chicks, feed preparation, etc. boosts the confidence of women farmers. During the training, farmers were made aware of the importance of water conservation and the sustainable use of water resources through efficient irrigation practices, rainwater harvesting, and improved water management techniques to ensure long-term water availability for agricultural production.

    The programme was concluded encouraging women farmers to overcome practical challenges and emerge as successful poultry entrepreneurs, deserving recognition for their contributions to rural livelihoods. The training programme was coordinated by Dr. Nibedita Nayak, Dr. Amiya Ranjan Sahu, Dr. Udharwar S.V. and Dr. Shirish Narnaware of the ICAR-CCARI, Goa along with Dr. Dhillon Velip from GSRLM side.