माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-CCARI की प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गोवा के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया

 

 

माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-CCARI की प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गोवा के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया

    भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान ने गोवा के पोंडा में आयोजित ‘संकल्प से सेवा अभियान’, ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ और वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान ICAR-CCARI की प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रगतिशील किसानों और ICAR-CCARI, गोवा के कर्मचारियों के साथ संवाद किया। स्टॉल के भ्रमण के दौरान माननीय मंत्री ने तटीय क्षेत्र के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रौद्योगिकियों के विकास तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में ICAR–CCARI की टीम द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर गोवा के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत तथा भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपाद नाइक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अमरेश कुमार नायक, उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), ICAR, डॉ. परवीन कुमार, निदेशक, ICAR–CCARI, तथा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किसान श्री संजय अनंत पाटिल के अलावा वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान और अन्य हितधारक भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने सतत तटीय कृषि, प्रौद्योगिकी-आधारित खेती तथा किसान-केंद्रित कृषि विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

 

Shri Shivraj Singh Chouhan, Hon’ble Union Minister of Agriculture & Farmers’ Welfare and Minister of Rural Development, Govt of India visited the exhibition of ICAR-CCARI technologies and interacted with progressive farmers in Goa

            Shri Shivraj Singh Chouhan, Hon’ble Union Minister of Agriculture & Farmers’ Welfare and Minister of Rural Development, Govt of India visited the exhibition of ICAR-CCARI technologies and interacted with progressive farmers and staff of ICAR-CCARI, Goa during the Sankalp Se Sewa Abhiyan, Swayam Purn Goa and Tree Plantation Programme held at Ponda, Goa. During the stall visit, the Hon’ble Minister appreciated the dedicated efforts of Team ICAR–CCARI in advancing location-specific technologies and promoting sustainable agricultural practices for the coastal region. The event was graced by the presence of Shri. Pramod Sawant, Hon’ble Chief Minister of Goa, and Shri. Shripad Naik, Hon’ble Union Minister of State for New and Renewable Energy, Govt of India During the event, Dr. Amaresh Kumar Nayak, Deputy Director General (Natural Resource Management), ICAR, Dr. Parveen Kumar, Director, ICAR–CCARI, and Padma Shri Awardee farmer, Shri Sanjay Anant Patil besides scientists, progressive farmers and other stakeholders were also present. The programme reaffirmed the commitment towards sustainable coastal agriculture, technology-led farming and farmer-centric agricultural development.