गोवा में आक्रामक मछली प्रजातियों के प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

 

 

गोवा में आक्रामक मछली प्रजातियों के प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    आईसीएआर–केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI), गोवा ने, आईसीएआर–केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (ICAR-CIFE), मुंबई के मछली पोषण, जैव रसायन एवं शरीर क्रिया विज्ञान प्रभाग (FNBP) के सहयोग से, गोवा राज्य अनुसंधान फाउंडेशन (GSRF) द्वारा वित्तपोषित IRIS-LD अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत 26 सितंबर 2026 को “गोवा में आक्रामक मछली प्रजातियों का प्रबंधन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कुल 17 प्रतिभागियों (12 पुरुष एवं 5 महिलाएँ) ने भाग लिया, जिनमें विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को मछलियों से प्राप्त पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं एवं उनसे होने वाली पारिस्थितिक हानियों, आक्रामक मछली प्रजातियों, उनके पारिस्थितिक प्रभावों तथा गोवा की देशज मीठे पानी की मछली विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। डॉ. श्रीकांत जी. बी., वरिष्ठ वैज्ञानिक, ICAR-CCARI ने आक्रामक मछली प्रजातियों की वर्तमान स्थिति, उनके प्रवेश के मार्ग, पारिस्थितिक प्रभावों तथा प्रबंधन रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रारंभिक पहचान, जन-जागरूकता तथा हितधारकों की भागीदारी के महत्व पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान आक्रामक/विदेशी मछली प्रजातियों के जीवित नमूनों, जिनमें Pangasionodon hypophthalmus, Clarias gariepinus, Oreochromis niloticus तथा कुछ चयनित सजावटी मछलियाँ शामिल थीं, का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इन प्रजातियों की तुलनात्मक पहचान के लिए देशज मीठे पानी की मछली प्रजातियों के नमूने भी प्रदर्शित किए गए। डॉ. श्रीकांत ने प्रतिभागियों को आक्रामक एवं देशज मछली प्रजातियों के तुलनात्मक पोषण प्रोफाइल, भोजन व्यवहार, पोषक तत्वों के उपयोग तथा अवशोषण की प्रक्रियाओं पर अनुसंधान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस प्रकार के अध्ययनों को आक्रामक प्रजातियों के प्रबंधन के लिए साक्ष्य-आधारित रणनीतियाँ विकसित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। डॉ. प्रेम कुमार, प्रधान वैज्ञानिक, FNBP, ICAR-CIFE ने इस पहल की सराहना की तथा आक्रामक प्रजातियों के प्रबंधन और देशज मछली प्रजातियों के संरक्षण से संबंधित अनुसंधान के लिए तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम से प्रतिभागियों की आक्रामक मछली प्रजातियों, देशज जलीय जैव विविधता पर उनके संभावित प्रभावों तथा संरक्षण उपायों के संबंध में समझ में वृद्धि हुई। साथ ही, प्रतिभागियों को संरक्षण, अनुसंधान एवं जन-जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. श्रीकांत जी. बी., डॉ. प्रेम कुमार, श्री त्रिवेश मायकर, वैज्ञानिक (FGB), तथा श्री मृदुल पेंडुरकर, YP-I, ICAR-CCARI द्वारा किया गया।

 

Awareness Programme on Invasive Fish Species Management in Goa

            ICAR–Central Coastal Agricultural Research Institute (ICAR-CCARI), Goa, in association with the Division of Fish Nutrition, Biochemistry and Physiology (FNBP), ICAR-CIFE, Mumbai, organized an Awareness Programme on “Invasive Fish Species Management in Goa” on 26 September 2026 under the Goa State Research Foundation (GSRF)-funded IRIS-LD research project. The programme was attended by 17 participants (12 male and 5 female), including students and faculty. The programme sensitized participants to fish-derived ecosystem services and disservices, invasive fish species, their ecological impacts, and the conservation of indigenous freshwater fish diversity in Goa. Dr. Sreekanth GB, Senior Scientist, ICAR-CCARI, discussed the status, introduction pathways, ecological impacts, and management strategies for invasive fishes, emphasizing early detection, public awareness, and stakeholder participation. A practical demonstration using live specimens of invasive/exotic fishes, including Pangasionodon hypophthalmus, Clarias gariepinus, Oreochromis niloticus, and selected ornamental fishes, was conducted alongside indigenous freshwater species for comparative identification. Dr. Sreekanth encouraged participants to undertake research on the comparative nutritional profiles, feeding behaviour, nutrient utilization, and absorption patterns of invasive and indigenous fishes, highlighting their relevance to evidence-based management. Dr. Prem Kumar, Principal Scientist, FNBP, ICAR-CIFE, appreciated the initiative and assured technical guidance and support for research on invasive species management and indigenous fish conservation. The programme enhanced participants’ understanding of invasive fishes and their potential impacts on native aquatic biodiversity and encouraged engagement in conservation, research, and awareness initiatives. The programme was coordinated by Dr. Sreekanth GB, Dr. Prem Kumar, Shri Trivesh Mayekar, Scientist (FGB), and Mr. Mrudul Pendurkar, YP-I, ICAR-CCARI.